
Raipur Spa Center Sex Racket: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने एक बड़े देहव्यापार गिरोह का पर्दाफाश किया है। देवेंद्र नगर इलाके में स्थित एक लग्जरी स्पा सेंटर में स्पा की आड़ में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्पा सेंटर के मुख्य संचालक और उसके मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि आरोपियों द्वारा बाहरी राज्यों से युवतियों को नौकरी का झांसा देकर यहां बुलाया जाता था और उनसे जबरन जिस्मफरोशी कराई जाती थी।
गुप्त सूचना पर पुलिस की संयुक्त टीम ने मारा छापा
Devendra Nagar Spa Raid: सिविल लाइन थाना और देवेंद्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम को देवेंद्र नगर स्थित ‘इशवा लग्जरी स्पा’ में अनैतिक कार्य चलने की गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए सेंट्रल जोन डीसीपी तारकेश्वर पटेल ने एसीपी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर जांच के निर्देश दिए। 10 सितंबर को पुलिस टीम ने स्पा सेंटर पर अचानक दबिश दी। मौके पर की गई सघन जांच के दौरान कमरों से कई आपत्तिजनक वस्तुएं और संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए गए।

नौकरी के नाम पर बुलाई जाती थीं दूसरे राज्यों की युवतियां
Raipur News: पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान स्पा संचालक हरविंदर सिंह ग्रोवर और मैनेजर मुकेश कुमार वर्मा के रूप में हुई है। जांच में खुलासा हुआ है कि दोनों आरोपी ग्राहकों की मांग के अनुसार ओडिशा, पश्चिम बंगाल और अन्य पड़ोसी राज्यों से युवतियों को रायपुर बुलाते थे। शुरुआत में उन्हें अच्छे वेतन पर काम दिलाने का लालच दिया जाता था, लेकिन यहां पहुंचने के बाद दबाव बनाकर उनसे देहव्यापार कराया जाता था।
पीड़ित युवतियों के बयानों से हुआ चौंकाने वाला खुलासा
aipur Spa Racket Update: छापेमारी के दौरान मौके पर मौजूद युवतियों से जब पुलिस अधिकारियों ने अलग से पूछताछ की, तो उन्होंने अपनी आपबीती सुनाई। युवतियों ने बताया कि उन्हें साधारण काम का आश्वासन देकर रायपुर लाया गया था, परंतु यहां आने के बाद उनसे जबरदस्ती यह काम कराया जा रहा था। युवतियों के बयान और मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने संचालक और मैनेजर के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम (पीटा एक्ट) की धारा 4, 5 और 7 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।



