धमतरी जिले के युवाओं के लिए 150 से ज्यादा पदों पर निकली बंपर भर्ती; बिना परीक्षा और इंटरव्यू के होगा चयन, जानें कितनी मिलेगी सैलरी

Dhamtari New Jobs Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के शिक्षित एवं बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार प्राप्त करने का एक बेहतरीन मौका सामने आया है। जिला प्रशासन और रोजगार विभाग द्वारा युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 29 सितंबर 2026 को एक दिवसीय जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले के माध्यम से विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा कुल 157 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

Dhamtari Recruitment 2026: इस रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों के तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पदों पर भर्तियां की जाएंगी। 10वीं, 12वीं, स्नातक और पीजीडीसीए (PGDCA) पास युवा इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता, कौशल और पद के अनुसार 10,000 रुपये से लेकर 22,000 रुपये तक का मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त कुछ पदों के लिए ईपीएफ (EPF), इंसेंटिव, आवास और मेडिकल जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

प्रमुख रिक्तियों का विवरण (Dhamtari Private Jobs Vacancy Summary)

नियोक्ता का नाम (Employer)पद का नाम (Post Name)कुल पद (Vacancies)योग्यता (Qualification)वेतनमान (Salary – ₹)कार्यस्थल (Job Location)
AROHAN FINANCIAL SERVICESCustomer Service Representative2012वीं पास13,000 – 22,000धमतरी, महासमुंद, रायपुर, कांकेर आदि
BOMBAY INTEGRATED SECURITYSecurity Guard10010वीं पास16,000 – 20,000रायपुर, भिलाई, बिलासपुर, महासमुंद
Airtel Payment BankAccount Executive3012वीं पास12,000 – 14,000धमतरी, नगरी, कुरुद, मगरलोड
SHRADDHA AGENCIESDelivery Boy / Office Assistant712वीं, स्नातक, PGDCA10,000 – 15,000धमतरी

आवश्यक निर्देश और प्रक्रिया (Instructions & Guidelines)

Dhamtari Rojgar Mela 2026: रोजगार मेले में शामिल होने के लिए आवेदकों को छत्तीसगढ़ रोजगार पोर्टल (erojgar.cg.gov.in) के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन एवं आवेदन करना अनिवार्य है। आवेदन करते समय यह सुनिश्चित करें कि आपका पंजीयन आधार से लिंक हो। साक्षात्कार के समय अभ्यर्थियों को अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की मूल व छायाप्रति, निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, पहचान पत्र, पैन कार्ड, बैंक पासबुक और पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ निर्धारित तिथि और समय पर सीधे साक्षात्कार स्थल पर उपस्थित होना होगा। मेले में शामिल होना पूरी तरह से निःशुल्क है।

महत्वपूर्ण तिथियाँ और लिंक्स (Dhamtari Rojgar Mela Important Links)

विवरण (Description)लिंक (Link)
आधिकारिक वेबसाइट (Official Website)यहाँ क्लिक करें
ऑनलाइन आवेदन (Online Apply)यहाँ क्लिक करें
रोजगार मेला विज्ञापन (Job Mela Update)यहाँ देखें
रोजगार मेला अपडेट (Job Mela Update)यहाँ देखें
अन्य सरकारी नौकरी (Other Govt Jobs)यहाँ क्लिक करें

CG Mega Employment Fair 2026: छत्तीसगढ़ में 8000 पदों पर होगी बंपर भर्ती 10वीं पास कर सकते है आवेदन, ₹9000 से ₹35,000 तक मिलेगा वेतन, आवेदन शुरू

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button