
कवर्धा: कवर्धा जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है कुकदूर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोदवागोडान धान उपार्जन केंद्र में करोड़ों रुपये के गबन का बड़ा घोटाला सामने आया है। तत्कालीन केंद्र प्रभारी रमाशंकर चंद्राकर पर गंभीर आरोप लगे हैं।
6,000 क्विंटल धान का गबन
जांच में सामने आया है कि प्रभारी रहते हुए आरोपी ने लगभग 6,000 क्विंटल धान गबन किया। जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब ₹1.39 करोड़ आंकी गई है।
धान का नहीं मिला कोई हिसाब
प्रशासनिक जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि संबंधित धान न तो गोदाम में मौजूद है और न ही उसका कोई वैध रिकॉर्ड उपलब्ध है।
अमानत में खयानत का केस दर्ज
पुलिस ने आरोपी रमाशंकर चंद्राकर के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है। हालांकि, अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
पारदर्शिता पर उठे सवाल
धान उपार्जन केंद्र में इस तरह के बड़े घोटाले ने एक बार फिर से धान खरीदी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पुलिस की अगली कार्रवाई पर निगाहें
फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। अब देखना होगा कि प्रशासन और पुलिस आगे क्या सख्त कदम उठाते हैं और दोषियों को कैसे जिम्मेदार ठहराते हैं।



