छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट! CGMSC की लापरवाही से मरीजों की जान खतरे में

छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन (CGMSC) ने मिर्गी और हेड इंजुरी के इलाज में इस्तेमाल होने वाले Phenytoin Sodium Injection की सप्लाई पर रोक लगा दी है। दिल्ली की सिस्टोकेम लेबोरेटरी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है कि सब-स्टैंडर्ड दवा की सप्लाई क्यों की गई। CGMSC ने सभी अस्पतालों को मौजूदा बैच की सप्लाई रोकने और नई बैच मंगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, दवा के दो बैचों को दोबारा क्वालिटी टेस्टिंग के लिए भेजा गया है।

सर्जिकल ग्लव्स के उपयोग और वितरण पर रोक

CGMSC Scam: लगातार दवाओं और मेडिकल सामग्री के फेल होने के बीच CGMSC ने अब सर्जिकल रबर ग्लव्स के दो बैच (Size 7 – Batch No. AM230607G और Size 6½ – Batch No. AM240703G) के उपयोग और वितरण पर रोक लगा दी है। यह निर्णय इन बैचों में गुणवत्ता संबंधी संदेह के चलते लिया गया है। सभी सरकारी अस्पतालों को इस संबंध में पत्र भेजा गया है।

अस्पताल में मिले जंग लगे सर्जिकल ब्लेड

CGMSC Medicine Supply: स्वास्थ्य सेवाओं में भारी लापरवाही सामने आई है जब महासमुंद अस्पताल में जंग लगे सर्जिकल ब्लेड सप्लाई किए गए। ब्लेड (Batch No. G409, Exp. Date 05/2029) की शिकायत OT इंचार्ज और मेडिकल स्टाफ ने की। बताया गया कि अब तक 50 ब्लेड Loose Packing और Rusted पाए गए हैं, जिन्हें उपयोग में नहीं लाया जा सकता। इनका उपयोग मरीजों में सेप्टिक संक्रमण फैला सकता है। सर्जिकल ब्लेड की आपूर्ति पर तुरंत रोक और बैच को बदलने की मांग की गई है।

पहले भी हो चुकी हैं दवाएं और मेडिकल उपकरण फेल

यह पहली बार नहीं है जब CGMSC की आपूर्ति में लापरवाही सामने आई हो। इससे पहले भी प्रेगनेंसी टेस्ट किट के वितरण एवं उपयोग पर रोक , इंट्रावीनस ड्रिप सेट, और अन्य दवाएं अमानक पाए गए हैं। बार-बार दवाओं और उपकरणों की गुणवत्ता पर उठते सवाल स्वास्थ्य विभाग में गहराते भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी की ओर इशारा करते हैं।

भ्रष्टाचार की जड़ में CGMSC?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि यह सब कुछ भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी और लापरवाही का नतीजा है। लगातार घटिया गुणवत्ता की दवाएं और उपकरण मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। विशेषज्ञों ने CGMSC के प्रबंध संचालक पद्ममनी भोई साहू को इन लापरवाहियों का जिम्मेदार ठहराया है। संपर्क करने की कोशिशों के बावजूद उन्होंने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। साथ ही इन सब के पीछे विभाग के मंत्री की भी संलिप्तता पर भी सवाल खड़े हो रहे है।

छत्तीसगढ़ में CGMSC द्वारा की जा रही घटिया क्वालिटी की दवाओं और उपकरणों की सप्लाई न सिर्फ स्वास्थ्य व्यवस्था की कमजोरी को उजागर करती है, बल्कि यह मरीजों की जान के साथ सीधा खिलवाड़ भी है। जब तक इस भ्रष्ट तंत्र की जांच कर कार्रवाई नहीं होती, तब तक प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था सुधार की राह पर नहीं आ सकती।

Also Read: CG Health Department Staff Nurse Transfers: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग में स्टाप नर्सों के तबादले का राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, मिलेगी नई पदस्थापना, देखे नाम…

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button