CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज फिर बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर: CG Weather Update Today: प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के बाद भी उमस से राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, अभी मानसून की सक्रियता में ज्यादा तेजी की उम्मीद नहीं है, लेकिन आज कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली चमकने और बादल गरजने की संभावना है।

बंगाल की खाड़ी में बन रहा सिस्टम, दक्षिण छत्तीसगढ़ पर असर

Weather News: मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में 18 अगस्त को एक नया निम्न दाब क्षेत्र बनने के संकेत हैं। इसका असर सबसे पहले दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों में दिखाई दे सकता है। फिलहाल एक निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर बना हुआ है, जिसके साथ ऊपरी हवा में 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक चक्रीय परिसंचरण फैला हुआ है। यह सिस्टम उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए 18 अगस्त को कमजोर पड़कर गुजरात की ओर जा सकता है।

मानसून द्रोणिका से बने हालात, फिर हो सकती है भारी बारिश

Today Weather Update: मानसून द्रोणिका फिलहाल जैसलमेर, जोधपुर, कोटा, गुना, बैतूल होते हुए दक्षिण छत्तीसगढ़ और फिर विशाखापट्टनम होते हुए बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। इसी वजह से प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना बनी हुई है।

बीते 24 घंटे: बस्तर संभाग में झमाझम, अन्य जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश

CG IMD Alert: पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि बस्तर संभाग के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा हुई है। सबसे ज्यादा तापमान दुर्ग में 33.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा।

रायपुर में दिनभर रहेगा बादल, बारिश की भी संभावना

Today Raipur Weather Update: राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिनभर रुक-रुक कर बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की बात कही है। तापमान 25 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

अगले हफ्ते भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

Rain Alert CG: मौसम विभाग ने आने वाले एक हफ्ते के लिए प्रदेश में कई जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। खासकर रात के वक्त अच्छी बारिश होने के आसार हैं। पिछले दो रातों में राजधानी समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली है।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Today Weather Update: रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ और कोरबा जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने इन इलाकों में रहने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका, सावधानी जरूरी

Weather News Today: मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कुछ इलाकों में तेज आंधी और तूफान के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है। लोगों को सलाह दी गई है कि मौसम खराब होने पर घरों के भीतर रहें, पेड़ों के नीचे या खुले स्थानों पर खड़े न हों।

Also Read: बुड़ेनी, परसट्टी, बड़ेकरेली सड़क निर्माण को मिली मंजूरी, 15.59 करोड़ रुपए की लागत से होगा पुल-पुलिया सहित सड़क निर्माण

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button