Train Accident: राजिम-रायपुर मेमू ट्रेन में हादसा, टिकट लेने के प्रयास में फिसलकर गिरा यात्री

नवापारा: Train Accident: राजिम-रायपुर मेमू ट्रेन में सफर कर रहे एक युवक के साथ मानिकचौरी रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। चलती ट्रेन से गिरने के कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हालाँकि, मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की तत्परता के चलते युवक को समय रहते अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उसका इलाज जारी है।

टिकट लेने उतरा युवक, ट्रेन चलने पर फिसलकर गिरा

गोबरा नवापारा नगर के भोईपारा निवासी पारस कंडरा अपने परिवार के साथ रायपुर जाने के लिए मेमू ट्रेन में सवार हुआ था। जानकारी के अनुसार, पारस ने राजिम स्टेशन पर टिकट काउंटर पर भीड़ के कारण बिना टिकट यात्रा शुरू की थी।

जब ट्रेन मानिकचौरी स्टेशन पर रुकी, तो पारस टिकट लेने के लिए प्लेटफॉर्म पर उतरा। इसी दौरान ट्रेन अचानक चल पड़ी, और ट्रेन पकड़ने की कोशिश में वह फिसलकर नीचे गिर गया। इस हादसे में पारस गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत संवेदनशीलता दिखाते हुए घायल पारस को उठाया और पुलिस के आने से पहले ही उसे नजदीकी अस्पताल पहुँचाया। उनकी इस त्वरित कार्रवाई से युवक को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी। बताया जा रहा है कि पारस मूल रूप से दुर्ग का निवासी है और इन दिनों अपने साढ़ू के घर नवापारा में रहकर काम कर रहा था। वर्तमान में उसका इलाज चल रहा है।

Also Read: छत्तीसगढ़ में एक साल बाद फिर शुरू होगा ‘जनदर्शन’, क्या ननकीराम कंवर का विरोध बना वजह?

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button