Raipur Bomb Material Case Video: राजधानी रायपुर में घर से बम बनाने की सामग्री मिलने से हड़कंप,पुलिस कर रही है मामले की जांच और संदिग्धों की तलाश

Raipur Bomb Material Case: रायपुर के रावाभाठा इलाके में गुरुवार को उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक मकान से बम बनाने में इस्तेमाल होने वाली संदिग्ध सामग्री मिलने की सूचना सामने आई। मामला वार्ड नंबर 13 का बताया जा रहा है। शुरुआती जांच में घर से तार, केमिकल और कुछ अन्य संदिग्ध सामान मिलने की बात कही जा रही है। घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोगों में डर का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और बम स्क्वॉड

जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस, बम स्क्वॉड और सुरक्षा एजेंसियों की टीम मौके पर पहुंच गई। पूरे इलाके को घेरकर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एहतियात के तौर पर आसपास के लोगों की आवाजाही भी रोक दी गई।

यह इलाका रायपुर कमिश्नरेट के नार्थ जोन के अंतर्गत आता है। पुलिस टीम घर से मिले सामान की बारीकी से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि सामग्री किस काम के लिए रखी गई थी।

इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा, हर एंगल से जांच जारी

घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ भी कर रही है और संदिग्ध सामग्री की रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।

Also Read: CG Liquor Supply Crisis PET Bottles: आबकारी विभाग के एक फैसले से चरमराई शराब की सप्लाई चेन: 15 दिनों में सरकार को लगा 500 करोड़ का फटका

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button