Google Gemini AI: लाल साड़ी वाली हसीनाओं का वायरल ट्रेंड! खूबसूरती के पीछे छुपा बड़ा खतरा

नई दिल्ली Google Gemini AI: हाल ही में Google Gemini AI पर चल रहा “लाल साड़ी” ट्रेंड सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो गया है। देशभर में लाखों लड़कियां अपनी साधारण तस्वीरों को AI की मदद से 90 के दशक की बॉलीवुड स्टाइल लुक में बदल रही हैं। ये तस्वीरें इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सऐप स्टेटस पर छा गई हैं।

लेकिन इस खूबसूरती के पीछे एक बड़ा खतरा भी छिपा है। साइबर एक्सपर्ट्स का कहना है कि एआई से बनाई गई इन तस्वीरों का गलत इस्तेमाल आसानी से हो सकता है, जिससे लड़कियों की प्राइवेसी और सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।

कैसे शुरू हुआ लाल साड़ी ट्रेंड?

  • यह ट्रेंड Google Gemini AI के नैनो बनाना टूल से शुरू हुआ।
  • यूजर्स अपनी तस्वीर अपलोड कर इसे 90’s रेट्रो स्टाइल, खासकर लाल साड़ी वाले लुक में बदल सकते हैं।
  • यह फीचर लड़कियों को फिल्मी हीरोइन जैसा लुक देता है।
  • अब तक 50 करोड़ से ज्यादा मोबाइल यूजर्स इस ट्रेंड को फॉलो कर चुके हैं।

छिपे तिल का राज़! इंस्टा यूजर का हैरतंगेज वाकया, प्राइवेसी पर उठे सवाल

लाल साड़ी ट्रेंड के बीच नया खुलासा

सोशल मीडिया पर इन दिनों Google Gemini AI का “नैनो बनाना फीचर” तेजी से वायरल है। लाखों यूजर्स रेट्रो साड़ी और फिल्मी अंदाज़ वाली तस्वीरें बनाकर पोस्ट कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच एक इंस्टाग्राम यूजर का अनुभव लोगों को चौंका रहा है और प्राइवेसी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

इंस्टाग्राम यूजर ने साझा किया वाकया

इंस्टाग्राम पर झलक भवनानी नाम की यूजर ने एक वीडियो पोस्ट करके दावा किया है कि Google Gemini AI ने उनकी बनाई फोटो में एक ऐसा छिपा हुआ तिल दिखा दिया, जो उनकी ओरिजिनल फोटो में बिल्कुल भी दिखाई नहीं दे रहा था।

उन्होंने बताया कि –

  • उन्होंने फुल स्लीव कुर्ती वाली अपनी फोटो अपलोड की।
  • प्रॉम्प्ट दिया कि इसे रेट्रो साड़ी में बदल दिया जाए।
  • AI ने उनकी तस्वीर को 90s स्टाइल में बदल दिया।
  • जब उन्होंने ध्यान से देखा, तो कंधे पर तिल नजर आया।

झलक का कहना है कि उनकी अपलोड की गई तस्वीर में वह तिल ढका हुआ था, लेकिन AI इमेज में वह साफ दिखाई दे रहा था।

खूबसूरती के पीछे खतरा

  1. तस्वीरों का गलत इस्तेमाल – बस एक प्रॉम्प्ट देकर आपकी एआई तस्वीर को अश्लील या आपत्तिजनक कंटेंट में बदल सकते हैं।
  2. डीपफेक का खतरा – इन एआई पिक्चर्स से नकली वीडियो और फोटो बनाए जा सकते हैं।
  3. साइबर ब्लैकमेलिंग – बदले हुए फेक कंटेंट के जरिए लड़कियों को ब्लैकमेल किया जा सकता है।
  4. डेटा चोरी – तस्वीरें अपलोड करने के बाद आपकी प्राइवेसी डाटा भी खतरे में पड़ जाता है।

साइबर एक्सपर्ट्स की चेतावनी

  • AI जितना उपयोगी है, उतना ही खतरनाक भी हो सकता है।
  • तस्वीरों को पब्लिक प्लेटफॉर्म पर शेयर करने से बचें
  • अनजान लिंक या थर्ड पार्टी AI ऐप्स पर फोटो अपलोड करना खतरनाक है।
  • डीपफेक और फेक प्रोफाइल से बचने के लिए सतर्क रहें।

लड़कियों के लिए खास अलर्ट

तस्वीरों को केवल भरोसेमंद प्लेटफॉर्म पर ही इस्तेमाल करें।
सोशल मीडिया पर ओवरशेयरिंग से बचें।
अगर कोई आपकी तस्वीर का गलत इस्तेमाल करे तो तुरंत साइबर सेल में शिकायत दर्ज करें।


लाल साड़ी वाला ट्रेंड भले ही सोशल मीडिया पर ग्लैमर और आकर्षण बढ़ा रहा है, लेकिन यह भविष्य में बड़ा खतरा भी साबित हो सकता है। इसलिए सावधानी और जागरूकता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।

Also Read: Raipur Nude Party Inside Story: रायपुर की न्यूड पार्टी की इनसाइड स्टोरी: विदेशी जोड़ों तक की पहुंच, इतना लेते है एंट्री फीस और ड्रग्स का जाल

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button