‘जो मुस्लिम लड़की लाएगा, उसकी नौकरी का इंतजाम हम करेंगे’: BJP के पूर्व विधायक का विवादित बयान, Video वायरल

सिद्धार्थनगर: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के डोमरियागंज से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने एक विवादित बयान देकर सियासी हलचल मचा दी है। एक जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने हिंदू लड़कों को मुस्लिम लड़कियों को ‘उठाकर’ लाने की बात कही, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जनसभा में दिया आपत्तिजनक बयान

वायरल हो रहा यह वीडियो सिद्धार्थनगर जिले के भवानीगंज थाना क्षेत्र के धनखरपुर गाँव का बताया जा रहा है। गाँव में 16 अक्टूबर को एक जनसभा का आयोजन किया गया था, जिसमें पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह पहुँचे थे। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने यह विवादित टिप्पणी की।

‘दो पर 10 से कम मंजूर नहीं’

पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने मंच से कहा:

“हमारे समाज की दो लड़कियां वो ले गए, तुम मुसलमानों की 10 लड़कियां लाओ। दो पर 10 से कम मंजूर नहीं हैं और ये घोषित करते हैं— जो यह लेकर आएगा, उसके खाने-पीने, नौकरी का इंतजाम हम करेंगे। लेकिन जो यह दो गई हैं, वह हमें पच नहीं रही हैं। मुसलमानों सुन लो, यह हमें पच नहीं रहा है और इसका बदला कुछ भारी होना ही होना है।”

वायरल वीडियो पर पुलिस से कार्रवाई की मांग

पूर्व विधायक का यह आपत्तिजनक बयानबाजी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस बयान पर उन्हें कोई पछतावा नहीं है। दूसरी ओर, कई यूजर्स ने उत्तर प्रदेश पुलिस से पूर्व विधायक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, जबकि कई लोग उनकी इस टिप्पणी पर तीखी बयानबाजी कर रहे हैं। इस बयान ने इलाके के सियासी खेमे में तनाव पैदा कर दिया है।

देखिये वीडियो-

Also Read: VIDEO: छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल के अग्रवाल समाज को लेकर दिए विवादित बयान से मचा बवाल: अग्रवाल समाज ने जताया आक्रोश, माफी और जेल में डालने की मांग

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button