Bank Holiday June 2025: जून में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, बैंक जाने से पहले चेक कर लो छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holiday June 2025: अगर आप जून के महीने में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके बहुत काम की है। क्योंकि जून 2025 में अलग-अलग तारीखों पर कुल 12 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इनमें रविवार, दूसरा और चौथा शनिवार तो शामिल हैं ही, साथ ही कुछ खास त्यौहारों की वजह से भी बैंक अवकाश रहेगा।
Bank Holidays In June: अब आप सोच रहे होंगे कि अब तो ज़्यादातर काम मोबाइल या इंटरनेट बैंकिंग से हो जाते हैं, फिर चिंता कैसी? तो जनाब, ये बात सही है लेकिन कई काम ऐसे हैं जो बिना ब्रांच गए पूरे नहीं होते – जैसे चेक जमा करना, लोन से जुड़ी औपचारिकता, या बड़ा फंड ट्रांसफर (RTGS)। ऐसे में अगर बिना छुट्टी की जानकारी लिए बैंक पहुंच गए और दरवाजे पर “Closed” का बोर्ड टंगा मिला, तो न टाइम बचेगा न टेंशन कम होगी।
जून 2025 में बैंक कब-कब रहेंगे बंद? यहां देखिए पूरी लिस्ट
- 1 जून (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
- 6 जून (शुक्रवार) – ईद-उल-अजहा (केरल में बैंक बंद)
- 7 जून (शनिवार) – बकरीद (अधिकांश राज्यों में बैंक बंद)
- 8 जून (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
- 11 जून (बुधवार) – संत कबीर जयंती (हिमाचल और सिक्किम में छुट्टी)
- 14 जून (शनिवार) – दूसरा शनिवार
- 15 जून (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
- 22 जून (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
- 27 जून (शुक्रवार) – रथ यात्रा और कांग त्योहार (ओडिशा और मणिपुर में बैंक बंद)
- 28 जून (शनिवार) – चौथा शनिवार
- 29 जून (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
- 30 जून (सोमवार) – रेमना नी (मिजोरम में बैंक बंद)
अगर बैंक बंद हो तो कैसे निपटाएं जरूरी काम?
Bank Holidays in June 2025: बिल्कुल टेंशन न लें, बैंक बंद होने का मतलब ये नहीं कि काम रुक जाएगा। कई जरूरी बैंकिंग सेवाएं आप घर बैठे ऑनलाइन भी कर सकते हैं। इसके लिए बस आपके पास इंटरनेट, मोबाइल या लैपटॉप होना चाहिए।
ऑनलाइन क्या-क्या कर सकते हैं?
- पैसे निकालना (ATM से)
- ऑनलाइन ट्रांजेक्शन (NEFT/IMPS/UPI)
- बैलेंस चेक
- बिल पेमेंट
- फिक्स्ड डिपॉजिट खोलना या मैनेज करना
किस काम के लिए बैंक जाना जरूरी है?
- चेक क्लियरेंस
- KYC अपडेट
- लोन से जुड़े दस्तावेज
- लॉकर सुविधा
Bank Holidays June 2025: तो अगर आपको ऐसे किसी काम के लिए बैंक जाना है, तो ऊपर दी गई छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही प्लान बनाएं। ताकि न वक़्त खराब हो और न ही काम अटक जाए।