CG Weather Update Today: रक्षाबंधन पर कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, जानिए अपने जिले के मौसम का हाल

CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मानसून का असर लगातार देखा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में अगले 5 दिनों तक रुक-रुक कर बारिश होने का सिलसिला बना रहेगा। इस दौरान राज्य के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है। तापमान सामान्य के आसपास ही बने रहने का अनुमान है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलती रहेगी।

आज कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

Chhattisgarh Rain Alert: मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम दर्ज की बारिश दर्ज की जा सकती है। कुछ मैदानी और वनांचल इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ने और आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने की आशंका जताई गई है। विभाग ने संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

29 अगस्त से 2 सितंबर तक ऐसा रहेगा मौसम का हाल

CG Rainfall Update: आने वाले दिनों के मौसम पूर्वानुमान की बात करें तो 29 अगस्त से लेकर 31 अगस्त के दौरान प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर मध्यम बारिश होगी, जबकि एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ बिजली गिर सकती है। इसके बाद 1 सितंबर और 2 सितंबर को भी अनेक इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की जाएगी। इस दौरान भी राज्य के एक-दो जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी रहेगा।

बस्तर में हुई भारी बारिश, दुर्ग में दर्ज हुआ सबसे अधिक तापमान

CG Today Weather News: पिछले 24 घंटों के दौरान सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गई। वहीं बस्तर संभाग के जगदलपुर में 24 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई, जो राज्य में सबसे अधिक रही। तापमान की बात करें तो दुर्ग जिला सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

रायपुर में छाए रहेंगे बादल, हल्की बौछारों के आसार

CG Today Raipur Weather News: राजधानी रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में दिनभर बादलों का डेरा रहेगा। शहर के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ एक-दो बार हल्की से मध्यम बौछारें पड़ सकती हैं। रायपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। बारिश का दौर जारी रहने से आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना नहीं है।

Also Read: CJP New Protest Update: फिर दिल्ली कूच करेगी कॉकरोच जनता पार्टी, इंडिया गेट से पुलिस मुख्यालय तक निकलेगा पैदल मार्च, जानें पूरा प्लान

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button