छत्तीसगढ़ में बड़ा भर्ती घोटाला! फर्जी नियुक्ति पत्र से 9 लोग 3 साल से सरकारी नौकरी में, हर महीने ले रहे वेतन

मोहला-मानपुर: Manpur Job Scam: छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले में सरकारी नौकरी में फर्जीवाड़े का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां नौ लोगों को फर्जी दस्तावेज और नकली नियुक्ति आदेश के जरिए सरकारी पदों पर नियुक्त कर दिया गया, और वे पिछले 38 महीनों से नियमित कर्मचारी की तरह वेतन भी उठा रहे हैं।

2021 में निकला था नकली विज्ञापन, किसी को नहीं हुई भनक

Mohla Manpur News: यह पूरा खेल कोरोना काल (2021) के दौरान खेला गया। आरोप है कि स्कूल शिक्षा विभाग के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से नकली विज्ञापन जारी किया गया और किसी प्रकार की परीक्षा या साक्षात्कार के बिना 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दे दिए गए। इनमें सहायक ग्रेड-3 के 6 और डाटा एंट्री ऑपरेटर के 3 पद शामिल हैं। फिलहाल ये सभी आरोपी कर्मचारी कलेक्टर ऑफिस, जिला शिक्षा कार्यालय, बीईओ कार्यालय और कुछ स्कूलों में तैनात हैं।

फर्जी नियुक्ति में किसका नाम आया सामने?

Fake Government Recruitment: जानकारी के मुताबिक, इस फर्जी नियुक्ति में छत्तीसगढ़ राज्य शिक्षा आयोग के सचिव ओपी मिश्रा के नाम का हवाला दिया गया है। हालांकि, स्वयं सचिव ने इससे इनकार करते हुए कहा कि उनके द्वारा ऐसी कोई नियुक्ति नहीं की गई।

आरटीआई कार्यकर्ताओं ने खोला घोटाले का राज़

RTI Exposes Fake Recruitment: इस घोटाले की परतें तब खुलीं, जब आरटीआई जागरूकता संघ के उपाध्यक्ष सुखराम साहू और मोतीलाल हिरवानी ने दस्तावेज निकालकर मीडिया को सौंपे। उनके अनुसार:

  • भर्ती आदेश में न तो विज्ञापन संख्या, न स्थान, न सवर्ग, और न ही कोई साक्षात्कार विवरण दर्ज था।
  • ऐसे में आदेश की वैधता ही संदिग्ध थी, फिर भी DEO, BEO और कोषालय ने बिना जांच के कर्मचारियों को नियुक्ति दे दी और कोड भी जारी कर दिया।

कौन-कौन हैं फर्जी तरीके से नियुक्त लोग?

इन 9 लोगों के नाम इस प्रकार हैं:

  1. डोलामनी मटारी – डाटा एंट्री ऑपरेटर
  2. शादाब उरमान – डाटा एंट्री ऑपरेटर
  3. अजहर सिद्दीकी – डाटा एंट्री ऑपरेटर
  4. आशुतोष कछवाहा – सहायक ग्रेड 3
  5. मोहम्मद अमीन शेख – सहायक ग्रेड 3
  6. फागेंद्र कुमार सिन्हा – सहायक ग्रेड 3
  7. टीकम चंद्र – सहायक ग्रेड 3
  8. रजिया अहमद – सहायक ग्रेड 3
  9. सीएच अंथोनी अम्मा – सहायक ग्रेड 3

इन सभी पर नकली नियुक्ति पत्रों के आधार पर नौकरी पाने का आरोप है।

विधायक ने की एफआईआर की मांग

मोहला मानपुर से विधायक इंद्र शाह मंडावी ने मामले पर नाराज़गी जताते हुए कहा कि –

“इस तरह के फर्जी आदेश के दम पर नौकरी करने वालों के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए। जो भी अधिकारी या कर्मचारी इस घोटाले में शामिल हैं, उन पर सख्त कार्रवाई की जाए।”

DEO बोले– अब तक नहीं आई कोई शिकायत

CG Job Scam: जिला शिक्षा अधिकारी फत्तेराम कोसरिया ने कहा है कि उन्हें इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि शिकायत मिलती है तो मामले की गहराई से जांच की जाएगी।

ये मामला छत्तीसगढ़ के सरकारी सिस्टम में लापरवाही और भ्रष्टाचार का एक और उदाहरण बनकर सामने आया है। अब देखना ये है कि जांच कब शुरू होती है और फर्जी तरीके से नौकरी करने वाले इन लोगों के खिलाफ कब कार्रवाई होती है।

Also Read: भाजपा विधायक ईश्वर साहू के दफ्तर में ‘स्वेच्छानुदान वितरण’ का बंटाधार? वायरल सूची ने खोली पोल!

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button