
मगरलोड: Hardi Murder Case: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में लक्ष्मी पूजन की रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मगरलोड ब्लॉक के करेली बड़ी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हरदी में पति ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वारदात का खुलासा तब हुआ जब मृतक पति का Instagram स्टेटस वायरल हुआ। पुलिस ने मौके से दोनों शवों को बरामद कर जाँच शुरू कर दी है।
Instagram स्टेटस से हुआ दिल दहला देने वाला खुलासा
Magarlod News: घटना के तुरंत बाद हितेश यादव के इंस्टाग्राम पर डाला गया एक स्टेटस तेजी से वायरल होने लगा, जिसने इलाके में हड़कंप मचा दिया। हितेश ने स्टेटस में लिखा था: “मैं हिम्मत यादव मैने अपनी पत्नी लक्ष्मी यादव को जान सहित मार दिया हूँ…कारण कुछ नहीं बस मेरी पत्नी लक्ष्मी यादव की मां बाप की वजह से मारा दिया हूं.. और मैं फांसी लगा लिया हूं।” इस स्टेटस ने इस दोहरे हत्याकांड और आत्महत्या की ओर स्पष्ट इशारा किया।

घर के अंदर मिली पति-पत्नी की लाश
लक्ष्मी पूजन की रात, ग्राम हरदी निवासी हितेश यादव ने अपनी पत्नी लक्ष्मी यादव की हत्या कर दी और खुद फांसी पर झूल गया। यह घटना 20 अक्टूबर की रात 11 बजे से 21 अक्टूबर की सुबह 7 बजे के बीच की बताई जा रही है।
ऐसे हुआ वारदात का खुलासा
अगली सुबह, 21 अक्टूबर को करीब 7 बजे तक जब हितेश और लक्ष्मी के कमरे का दरवाजा नहीं खुला और अंदर से कोई आवाज नहीं आई, तो परिजनों को संदेह हुआ। मृतक के बड़े भाई ने सीढ़ी लगाकर वेंटिलेशन से कमरे के अंदर देखा, तो उनके होश उड़ गए।
वेंटिलेशन से घुसकर परिजनों ने खोला दरवाजा
कमरे के अंदर हितेश यादव सीलिंग पंखे के हुक से साड़ी का फंदा लगाकर लटका हुआ था, जबकि उसकी पत्नी लक्ष्मी यादव फर्श पर मृत अवस्था में पड़ी थी। वेंटिलेशन से कमरे में घुसने के बाद मृतक के भाई ने दरवाजा खोला। लक्ष्मी यादव के गले में गमछा फंसा हुआ था और उसकी चूड़ियाँ टूटी हुई बिखरी पड़ी थीं।
1 साल पहले हुई थी शादी
मृतक हितेश यादव के बड़े भाई ने पुलिस को बताया कि हितेश की शादी लगभग एक वर्ष पूर्व ग्राम मोहंदी की लक्ष्मी यादव से हुई थी, जो उसकी पत्नी की छोटी बहन थी। शादी के कुछ महीनों बाद हितेश अपनी पत्नी को लेकर मोहंदी में अपने ससुर के घर रह रहा था। वे दीपावली त्यौहार मनाने के लिए 19 अक्टूबर की शाम को ही हरदी अपने घर आए थे।
पुलिस ने शुरू की जाँच, कारण स्पष्ट नहीं
करेली बड़ी चौकी प्रभारी राधेश्याम बंजारे ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची। प्रथम दृष्ट्या आशंका है कि हितेश ने अपनी पत्नी की हत्या कर आत्महत्या की होगी। दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने हत्या और आत्महत्या के कारणों की जाँच शुरू कर दी है।
Also Read: मगरलोड: सड़क हादसे के बाद फरार मुस्लिम आरोपी का घर आग के हवाले



