CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे में मानसून की होगी विदाई, मौसम विभाग ने जताई संभावना

CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मानसून का अंतिम चरण शुरू हो गया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में अब बारिश की गतिविधियां लगभग थम गई हैं और मौसम शुष्क हो गया है। सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस की जा रही है। मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि अगले 24 घंटों के भीतर दक्षिण-पश्चिम मानसून की पूरी तरह विदाई हो सकती है।

CG Weather Update Today: पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 33.4°C और सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 18.5°C दर्ज किया गया। तापमान में आई गिरावट के चलते ठंड की शुरुआत महसूस की जा रही है।

Today Raipur Weather Update: मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, कुटरू में 5 सेमी, बीजापुर और गंगालूर में 3 सेमी, भोपालपटनम, दरभा, गादीरास और भैरमगढ़ में 2 सेमी, जबकि सुकमा, कटेकल्याण, जगरगुंडा, गीदम, नानगुर, बास्तानार, तोकापाल और दोरनापाल में 1 सेमी बारिश दर्ज की गई। यह दर्शाता है कि दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में स्थानीय वर्षा की संभावना अभी भी बनी हुई है।

Raipur Weather Forecast: राजधानी रायपुर में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। दिन का तापमान लगभग 32°C और न्यूनतम तापमान 23°C के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मानसून विदाई के बाद अगले कुछ दिनों में रात के तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी, जिससे ठंडक बढ़ेगी।

Also Read: किडनी की बीमारी से जूझ रहे प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे बागेश्वर बाबा, जाते वक्त लगाया गले और बोले- ‘अब ये जीवन रहे ना रहे…’

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button