
Sawan Somwar 2025 Live: सावन का पवित्र महीना 11 जुलाई 2025 से आरंभ हो चुका है और आज 14 जुलाई को पहला सावन सोमवार मनाया जा रहा है। Shiv Puja यह दिन भगवान शिव की उपासना के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। शास्त्रों के अनुसार, सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा विशेष फलदायी होती है और सोमवार के दिन की गई आराधना विशेष रूप से मनोकामना पूर्ति करने वाली मानी जाती है।
Sawan Somwar 2025: इस वर्ष सावन के पहले सोमवार को धनिष्ठा और शतभिषा नक्षत्र, आयुष्मान और सौभाग्य योग जैसे शुभ संयोग बन रहे हैं। साथ ही इस दिन गजानन संकष्टी चतुर्थी का व्रत भी पड़ रहा है, जिससे इसका आध्यात्मिक महत्व और भी बढ़ गया है। ऐसी मान्यता है कि इन योगों में शिव पूजन करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है।
प्रथम श्रावण सोमवार व्रत 14 जुलाई 2025
Shiv Bhakti: सावन सोमवार का व्रत भगवान शिव की कृपा पाने का श्रेष्ठ मार्ग माना जाता है। यह व्रत केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मसंयम और साधना का प्रतीक है।
- महिलाओं के लिए: अखंड सौभाग्य, पति की दीर्घायु और सुखद वैवाहिक जीवन के लिए
- पुरुषों के लिए: आत्मिक उन्नति, मन की शांति और आध्यात्मिक विकास
- कुंवारी कन्याओं के लिए: योग्य वर की प्राप्ति हेतु श्रद्धा से यह व्रत किया जाता है
पौराणिक मान्यता के अनुसार, माता पार्वती ने भी शिव को पति रूप में पाने के लिए यही व्रत किया था।
अयोध्या में सावन माह के पहले सोमवार को क्षीरेश्वर नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु।
सावन में शिव पूजा का महत्व
Shiv Mantra: पूरे सावन मास में शिवलिंग पर जलाभिषेक, बेलपत्र, दूध, दही, शहद और गंगाजल चढ़ाकर भगवान शिव की विधिवत पूजा की जाती है। Lord Shiva यह माना जाता है कि सावन में भगवान शिव सबसे शीघ्र प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाते हैं। इस दिन शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है और भोलेनाथ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो जाता है।
सावन सोमवार व्रत एवं पूजा विधि
Sawan Special 2025: पूजा की विधि भी विशेष होती है। सुबह ब्रह्ममुहूर्त में उठकर स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद शिव, पार्वती और गणेश जी की पूजा का संकल्प लें। Somwar Vrat शिवलिंग पर जल, बेलपत्र, शमी पत्र, धूप, दीप, फूल, चंदन आदि अर्पित करें। इसके साथ ही शिव मंत्रों का जाप करें और शिव चालीसा का पाठ करें। देसी घी का दीपक जलाकर आरती करें।
शुभ मुहूर्त (14 जुलाई 2025): शिव पूजा और जलाभिषेक
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:15 से 05:00 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:00 से 12:50 बजे तक
प्रदोष काल: शाम 07:15 से 08:45 बजे तक
सावन माह के पहले सोमवार को बाबा बैद्यनाथ धाम में दर्शन और जलाभिषेक के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।
सावन सोमवार के उपाय (विवाह के लिए खास)
Hindu Festivals: जो लोग विवाह में आ रही बाधाओं से परेशान हैं, उनके लिए सावन सोमवार पर विशेष उपाय बताए गए हैं। इस दिन शिवलिंग पर केसर मिला जल चढ़ाएं और रुद्राक्ष की माला से “ॐ श्रीवर प्रदाय श्री नमः” मंत्र का पांच माला जाप करें। यह उपाय विशेष रूप से अविवाहित युवतियों के लिए लाभकारी माना जाता है।
सावन सोमवार की तिथियां (2025)
- पहला सोमवार: 14 जुलाई
- दूसरा सोमवार: 21 जुलाई
- तीसरा सोमवार: 28 जुलाई
- चौथा सोमवार: 04 अगस्त
Sawan Monday2025: सावन सोमवार का यह पावन अवसर भक्तों के लिए आध्यात्मिक साधना का पर्व है। श्रद्धा, संयम और आस्था से किए गए पूजन से भोलेनाथ शीघ्र प्रसन्न होते हैं और जीवन में सुख-शांति का आशीर्वाद देते हैं।



