
रायपुर: CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बारिश का दौर तेज हो गया है। रविवार को दिनभर धूप और बादलों की लुकाछिपी के बाद रात को हुई बारिश ने मौसम को ठंडा कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार, विदर्भ क्षेत्र में बने निम्न दबाव के चलते प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है।
मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा की चेतावनी
Weather News: मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। बस्तर जिले के कुछ क्षेत्रों में आज अति भारी बारिश होने के आसार हैं, वहीं बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा और बस्तर के एक-दो स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है
बीते 24 घंटे का मौसम रिपोर्ट
Today Weather Update: पिछले 24 घंटों के दौरान बस्तर और दुर्ग संभागों में एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा दर्ज की गई। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
दुर्ग जिले में सबसे अधिक वर्षा
बारिश के आंकड़ों के अनुसार,
- दुर्ग में 14 सेमी,
- अंतागढ़ में 9 सेमी,
- गुंडरदेही में 7 सेमी,
- राजनांदगांव में 6 सेमी,
- अंबागढ़ चौकी, पाटन, डोंगरगांव में 5 सेमी,
- भिलाई, कुकरेल, दोरनापाल, मैनपुर में 4 सेमी वर्षा दर्ज की गई।
मौसमी तंत्र की स्थिति
CG IMD Alert: वर्तमान में पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में उत्तरी आंध्र प्रदेश-दक्षिण ओडिशा तट के पास चक्रवाती परिसंचरण बना है, जिससे एक नया निम्न दबाव क्षेत्र विकसित हुआ है। यह 19 अगस्त को दक्षिण ओडिशा-उत्तर आंध्र प्रदेश तटों को पार कर सकता है।

Rain Alert CG: वहीं विदर्भ में सक्रिय निम्न दबाव क्षेत्र धीरे-धीरे कमजोर होते हुए 18 अगस्त को गुजरात में अवशिष्ट चक्रवात के रूप में पहुंच सकता है। मानसून द्रोणिका जैसलमेर से पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है।
राजधानी रायपुर का मौसम
Today Raipur Weather Update: आज रायपुर में आसमान में बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। तापमान 24 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।
इन जिलों में बारिश का अलर्ट
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, कोरबा, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, दंतेवाड़ा, कांकेर, जगदलपुर, अंबिकापुर
Weather News Today: इन जिलों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने नागरिकों से सावधानी बरतने और मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की है।



