
कोरबा– Korba Liquor Bottle Worm: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बार फिर शराब की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। इस बार मामला कटघोरा के सरकारी देशी शराब दुकान से सामने आया है, जहां एक ग्राहक को खरीदी गई शराब की बोतल में कीड़ा मिला। जब शिकायत लेकर वो दुकानदार के पास पहुंचा, तो सेल्समैन ने बोतल वापस लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने दुकान के सामने हंगामा शुरू कर दिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बोतल खोले बिना दिखा काला कीड़ा, ग्राहक रह गया सन्न
Katghora Desi Sharab Shop: घटना रविवार रात की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक व्यक्ति रोज़ की तरह शराब खरीदने दुकान पहुंचा। जैसे ही उसने बोतल को ध्यान से देखा, उसमें काले रंग का कीड़ा तैरता नजर आया। यह देख वह खुद तो हैरान हुआ ही, साथ ही उसने अन्य ग्राहकों को भी यह दिखाया।
कुछ ही मिनटों में दुकान के सामने भीड़ लग गई। ग्राहक बोतल वापस करने पहुंचा, लेकिन दुकान के सेल्समैन ने बिना झिझक साफ मना कर दिया – “हम नहीं ले सकते”।

वापस करने से मना किया, फिर मचा बवाल
Chhattisgarh Liquor Quality Issue: सेल्समैन का यह रवैया लोगों को नागवार गुज़रा। ग्राहक का कहना था कि उसने पैसे पूरे दिए, तो फिर खराब शराब क्यों दी गई? जवाब में जब दुकान वाले टालने लगे तो ग्राहकों ने नाराज़ होकर हंगामा शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने दुकान के सामने विरोध प्रदर्शन जैसा माहौल बना दिया।
आबकारी अधिकारी ने कहा – मामले की जांच शुरू
Worm in Alcohol Bottle: इस पूरे घटनाक्रम को लेकर कोरबा जिले की आबकारी अधिकारी आशा सिंह ने कहा,
“हमें शिकायत मिली है। मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को सूचना दे दी गई है। जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।”
पहले भी उठ चुके हैं सवाल, पर कार्रवाई नदारद
Liquor Shop Controversy Katghora: यह कोई पहली बार नहीं है जब कोरबा जिले की शराब दुकानों को लेकर शिकायतें आई हों। इससे पहले भी यहां से मिलावटी शराब और घटिया क्वालिटी को लेकर कई शिकायतें सामने आ चुकी हैं। बावजूद इसके, विभाग की ओर से सख्त कार्रवाई का अब तक इंतजार ही किया जा रहा है।
देखिये वीडियो-
Korba Excise Department News: सरकारी दुकान से खरीदी गई शराब में कीड़ा मिलना केवल एक ग्राहक के साथ धोखा नहीं, बल्कि सिस्टम की लापरवाही का प्रतीक है। आबकारी विभाग को अब जल्द से जल्द जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करनी होगी, वरना लोगों का भरोसा सिस्टम से और भी उठ जाएगा।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि बोतल में कीड़ा तैर रहा है। अब देखना है, इस बार सरकार सिर्फ कागज़ पर कार्रवाई करती है या ज़मीन पर भी असर दिखेगा।
Also Read: Balod Atmanand School Teacher Bharti 2025: स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल बालोद में 192 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू



