एशियाई गेम्स 2026: पाकिस्तान को 19 रनों से रौंदकर भारत ने जीता गोल्ड, अभिषेक और तिलक ने मैदान पर मचाया गदर

फाइनल महामुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों के तूफान के आगे पस्त हुए पाकिस्तानी गेंदबाज; श्रीलंका ने अपने नाम किया ब्रॉन्ज मेडल

Asian Games 2026 Cricket Final India vs Pakistan: एशियाई खेल 2026 के हाई-वोल्टेज क्रिकेट फाइनल में भारतीय टीम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बड़े मैचों में उनका कोई सानी नहीं है। चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 19 रनों से करारी शिकस्त देकर भारत ने गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा जमा लिया। इस हार के बाद पाकिस्तानी टीम को सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा, जबकि तीसरे स्थान पर रहते हुए श्रीलंका ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

अभिषेक शर्मा की आक्रामक शुरुआत, श्रेयस के साथ संभाली पारी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी मिलने करने मैदान में उतरी भारतीय टीम की शुरुआत काफी धीमी और झटकेदार रही। सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 9 गेंदों में 15 रन और संजू सैमसन महज 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। महज 51 रन पर 2 विकेट गंवाने के बाद भारतीय खेमा दबाव में दिख रहा था, लेकिन दूसरे छोर पर डटे अभिषेक शर्मा ने आक्रामक तेवर अपनाए।

अभिषेक ने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 42 रनों की तेज साझेदारी की। उन्होंने पाकिस्तानी गेंदबाजों की बखिया उधेडते हुए महज 28 गेंदों में 61 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 7 गगनचुंबी छक्के और 3 चौके निकले। श्रेयस अय्यर ने भी 24 गेंदों में 21 रन का योगदान देकर पारी को संभाला।

डेथ ओवर्स में तिलक-दुबे का तूफान, पाकिस्तान के सामने 212 का विशाल लक्ष्य

मध्यक्रम में श्रेयस के 133 के कुल स्कोर पर आउट होने के बाद क्रीज पर आए तिलक वर्मा और शिवम दुबे ने पाकिस्तानी गेंदबाजी आक्रमण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। दोनों ने छठे विकेट के लिए सिर्फ 30 गेंदों में 62 रनों की तूफानी पार्टनरशिप की।

  • शिवम दुबे: 15 गेंदों में 2 छक्के और 2 चौकों की मदद से 27 रन बनाकर आउट हुए।
  • तिलक वर्मा: महज 21 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की और 22 गेंदों में 51 रन (4 छक्के, 3 चौके) बनाकर नाबाद रहे।

भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 211 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। पाकिस्तान की ओर से अहमद दानियाल और अराफात मिन्हास ने 2-2 विकेट झटके, जबकि सईम अयूब और अबरार अहमद को 1-1 सफलता मिली।

212 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम भारतीय गेंदबाजों के सधे हुए प्रदर्शन के सामने निर्धारित लक्ष्य से 19 रन दूर रह गई और भारत ने गर्व से एशियन गेम्स का गोल्ड मेडल लहराया।

Also Read: देश की पहली पुरुष राज्य स्तरीय हॉकी लीग की मेजबानी करेगा छत्तीसगढ़, जानिए पूरा शेड्यूल

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Related Articles

Back to top button