छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने 10 नगर निगमों में घोषित किए नेता प्रतिपक्ष और उप नेता प्रतिपक्ष, रायपुर में आकाश तिवारी को मिली नई जिम्मेदारी, देखें सूची

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने प्रदेश के 10 नगर निगमों में नेता प्रतिपक्ष और उप नेता प्रतिपक्ष की नई सूची जारी कर दी है। पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती और विपक्ष की भूमिका को और धार देने के मकसद से ये बदलाव किए हैं।
सबसे ज्यादा चर्चा में है रायपुर नगर निगम, जहां अब आकाश तिवारी को नेता प्रतिपक्ष और जयश्री नायक को उप नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। दिलचस्प बात यह है कि कुछ दिन पहले ही संदीप साहू को यह जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन अब कांग्रेस प्रदेश प्रभारी समिति ने आदेश में संशोधन करते हुए नई नियुक्ति कर दी है।
इन नगर निगमों में हुई ताज़ा नियुक्तियां
कांग्रेस ने जिन 10 नगर निगमों में बदलाव किया है, वहां नए नेता प्रतिपक्ष और उप नेताओं की लिस्ट-
नगर निगम | नेता प्रतिपक्ष | उप नेता प्रतिपक्ष |
---|---|---|
रायपुर | आकाश तिवारी | जयश्री नायक |
चिरमिरी | गायत्री बिरहा | मोहम्मद इकराम |
अंबिकापुर | सफी अहमद | निम्मन राशि एक्का |
रायगढ़ | शेख सलीम नियारिया | विकास ठेठवार |
कोरबा | कृपा राम साहू | डॉ. रामगोपाल कुर्रे |
बिलासपुर | भरत कश्यप | संतोषी रामा बघेल |
धमतरी | दीपक सोनकर | सत्येन्द्र देवांगन विशु |
दुर्ग | संजय कोहले | विजयंत पटेल |
राजनांदगांव | संतोष पिल्लै | मुकेश साहू |
जगदलपुर | राजेश चौधरी | कोमल सेना |

क्या संकेत दे रही है कांग्रेस की रणनीति?
रायपुर में बगावती तेवर वाले आकाश तिवारी को दोबारा कमान देना कांग्रेस के संगठन को एकजुट करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। कुछ पुराने नामों को बरकरार रखा गया है, जबकि नए चेहरों को भी मौका देकर कांग्रेस ने आने वाले स्थानीय चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है।
अब देखना होगा कि ये नया संगठनात्मक सेटअप विपक्ष की भूमिका को कितनी धार दे पाता है।
Also Read: CG BJP New Team: छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल! तैयार हो रही नई टीम, इस महीने आ सकती है सूची