Video: बिहार कांग्रेस में ‘टिकट बिक्री’ का बवंडर: भिलाई विधायक देवेंद्र यादव पर लगा गंभीर आरोप, दिल्ली में प्रदर्शन

रायपुर/दिल्ली: Bihar Assembly Elections: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी के भीतर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। छत्तीसगढ़ के युवा विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समर्थक देवेंद्र यादव पर बिहार कांग्रेस में टिकट बेचने का गंभीर आरोप लगा है। इन आरोपों से नाराज बिहार कांग्रेस के निष्ठावान नेताओं ने दिल्ली स्थित नए एआईसीसी मुख्यालय के सामने जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की, जिससे पार्टी की देशभर में फजीहत हो रही है।

छत्तीसगढ़ की तरह बिहार में भी टिकट बिक्री का आरोप

MLA Devendra Yadav: प्रदर्शनकारी नेताओं ने आरोप लगाया है कि छत्तीसगढ़ के नेताओं के कारण बिहार में भी टिकटों की बिक्री हो रही है। कांग्रेस आलाकमान ने आँख बंद कर भूपेश बघेल और भिलाई विधायक देवेंद्र यादव पर भरोसा जताते हुए उन्हें बिहार चुनाव के लिए पर्यवेक्षक दल में सहयोग करने हेतु नियुक्त किया था, लेकिन बिहार कांग्रेसजनों का आरोप है कि ये नेता टिकटों की दलाली कर रहे हैं।

Bihar Congress: प्रदर्शन कर रहे पुराने कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जो नेता छत्तीसगढ़ में सरकार रहते हुए सत्ता में वापसी नहीं करवा पाए, उन्हें बिहार में टिकट बेचने के लिए जबरन थोपा गया है। उनका कहना है कि यही रवैया रहा तो बिहार में भी कांग्रेस की बुरी हार होगी, जैसा छत्तीसगढ़ में हुआ था।

बीजेपी ने साधा निशाना

Ticket Brokering in Congress: कांग्रेस में टिकट दलाली के आरोपों पर अब बीजेपी ने भी निशाना साधना शुरू कर दिया है। बीजेपी नेता के. सूरज ने बयान जारी करते हुए कहा कि ऐसे बिचौलिए नेताओं के खिलाफ कांग्रेस को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए, जो पार्टी को बदनाम करने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी तुरंत कार्रवाई करती है, तो यह अन्य दगाबाज नेताओं के लिए एक सबक होगा।

RJD से समझौते और टिकट बंटवारे पर भी असंतोष

Congress Party: गौरतलब है कि बिहार में आरजेडी के साथ समझौते के तहत कांग्रेस पार्टी को 55 सीटों पर चुनाव लड़ने का अवसर मिला है। इस बीच, खबर यह भी है कि आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने अपने पुराने समर्थकों को 20 टिकट कांग्रेस कोटे से देने के लिए राहुल गांधी पर दबाव डाला है। पिछले चुनाव में भी इसी तरह से लालू समर्थकों को कांग्रेस के टिकट दिए जाने के कारण बिहार प्रदेश कांग्रेस में असंतोष और बगावत देखने को मिली थी। अब टिकट दलाली का मामला खुलने से कांग्रेस के कार्यकर्ता और निष्ठावान नेता पार्टी से दूरी बनाते दिख रहे हैं।

Also Read: Video: अजय चंद्राकर ने पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव पर कसा तंज, बोले- “इतनी हसरत है तो एक दिन के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कुर्सी पर बैठा देंगे” TS बाबा बोले ‘मैं नायक फिल्म का अनिल कपूर बनने को तैयार’

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button