CG Diarrhea Case: सावधान! बदलते मौसम में फिर बढ़ा डायरिया का खतरा, छत्तीसगढ़ के इस जिले में 50 से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे

CG Diarrhea Case: छत्तीसगढ़ में पिछले महीने डायरिया के मामलों में गिरावट के बाद अब रतनपुर क्षेत्र में फिर से संक्रमण तेजी से फैलने लगा है। बीते तीन दिनों में 50 से अधिक मरीजों को डायरिया के लक्षणों के चलते स्थानीय अस्पतालों में भर्ती किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।

Ratnapur News: गुरुवार को बिलासपुर जिले में सुबह से लेकर दोपहर तक सावन जैसी लगातार बारिश होती रही। मौसम ने ऐसा रुख लिया कि दोपहर 3 बजे तक रुक-रुक कर तेज और हल्की बारिश होती रही। इसके चलते सड़कें सुनसान रहीं और बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। बारिश के बाद करीब 4 बजे मौसम साफ हुआ और जनजीवन फिर से सामान्य हुआ।

Health Alert: इसी बदलते मौसम और लगातार हो रही बारिश के चलते रतनपुर में मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। खासतौर पर डायरिया के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों की भीड़ लगनी शुरू हो गई है।

Diarrhea Health Tips: बदलते मौसम में डायरिया से बचाव के लिए साफ और उबला हुआ पानी ही पिएं। खुले में मिलने वाले खाने से परहेज़ करें। बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखें। लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। साफ-सफाई बनाए रखें और हाथ धोने की आदत अपनाएं।

Also Read: मुख्यमंत्री साय ने प्राइवेट स्कूलों को बारकोड स्कैनिंग के लिए दिए 7 दिन की मोहलत, अब स्कूलों में ही स्कैन होंगी किताबें

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button