वार्ड बॉय-आया भर्ती परीक्षा में हंगामा: चिल्लाते रहे कैंडिडेट्स लेकिन नही मिली एंट्री, छात्रों का आरोप- ‘समय से 5 मिनट पहले बंद हुआ गेट’

रायपुर: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) द्वारा रविवार को आयोजित वार्ड बॉय और वार्ड आया के पदों पर भर्ती परीक्षा में जमकर विवाद खड़ा हो गया। प्रदेश भर के कई परीक्षा केंद्रों पर बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स परीक्षा नहीं दे पाए। नाराज अभ्यर्थियों ने परीक्षा प्रबंधन पर निर्धारित समय से पहले ही गेट बंद कर देने का गंभीर आरोप लगाया है।

10:30 की जगह 10:25 पर बंद हुआ गेट

परीक्षार्थियों ने बताया कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश का गेट बंद होने का निर्धारित समय 10:30 बजे था। एडमिट कार्ड में भी यही समय स्पष्ट रूप से लिखा गया था कि प्रवेश परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले बंद कर दिया जाएगा।

हालांकि, कैंडिडेट्स का आरोप है कि परीक्षा प्रबंधन में शामिल लोगों ने 10:25 बजे के आस-पास ही गेट बंद कर दिया। गेट बंद होने के बाद कई अभ्यर्थी बाहर खड़े होकर अंदर प्रवेश देने के लिए चिल्लाते रहे, लेकिन उन्हें एंट्री नहीं मिली।

व्यापमं द्वारा जारी परीक्षा निर्देश

यह परीक्षा सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।भले ही फ्रिस्किंग (जाँच) के लिए कैंडिडेट्स को परीक्षा केंद्र पर कम से कम दो घंटे पहले पहुँचने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन तय समय से पहले गेट बंद होने के कारण दूर-दराज से आए कई अभ्यर्थी परीक्षा देने से वंचित रह गए, जिससे उनमें भारी गुस्सा और निराशा है।

Also Read: CG Special Educator Vacancy 2025: स्कूल शिक्षा विभाग में स्पेशल एजुकेटर के 100 पदों पर सीधी भर्ती जल्द करें आवेदन

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button