CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में जाते-जाते मानसून मचाएगा तांडव, बढ़ती ठंड के बीच कुछ जिलों में होगी बारिश, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में अब दक्षिण-पश्चिम मानसून अपने अंतिम चरण में है और मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के भीतर इसकी विदाई हो सकती है। मानसून की सक्रियता घटने के कारण प्रदेश में बारिश का सिलसिला थम गया है और अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसी के साथ, प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है और तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। हालांकि, विदाई की प्रक्रिया के बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना भी जताई है।

Today Raipur Weather Update: मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में एक ऊपरी हवा का चक्रीय परिसंचरण बना हुआ है, लेकिन इसका छत्तीसगढ़ पर कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ेगा। फिलहाल राज्य में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है और अगले 24 घंटों के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

CG Today Weather News: दो दिन बाद प्रदेश के दक्षिण और मध्य भागों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है। हालांकि, इससे तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

Raipur Weather Update: राजधानी रायपुर में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। तापमान 32°C अधिकतम और 23°C न्यूनतम के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून की विदाई के बाद उत्तर-पूर्वी हवाओं का प्रभाव बढ़ेगा, जिससे ठंड का असर तेज होगा।

Also Read: New Polling Booth: धमतरी जिले में 56 नए मतदान केंद्र स्वीकृत: कुल संख्या 809 हुई, विधानसभावार जानें कहाँ कितने केंद्र बढ़े

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button