रायपुर में रक्षाबंधन पर पब में शराब पार्टी के आयोजन पर विवाद, बजरंग दल ने जताया विरोध

रायपुर: रक्षाबंधन जैसे पारंपरिक पर्व पर शराब पार्टी के आयोजन को लेकर नया रायपुर स्थित आईपी क्लब विवादों में घिर गया है। क्लब द्वारा दारू पार्टी का प्रचार करते हुए एक पोस्टर सोशल मीडिया पर साझा किया गया, जिसमें रक्षाबंधन के दिन विशेष ऑफर के साथ पार्टी आयोजित करने की जानकारी दी गई थी। इस पोस्टर के वायरल होने के बाद बजरंग दल ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

हिंदू पर्व को नशे से जोड़ने पर जताई नाराज़गी

Raipur Pub News: बजरंग दल का कहना है कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है, जिसे शराब और नशे से जोड़ना हिंदू भावनाओं का अपमान है। संगठन ने इस आयोजन को संस्कृति विरोधी बताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। दल की राय है कि ऐसे आयोजनों से त्योहार की गरिमा धूमिल होती है।

आंदोलन की चेतावनी

Raipur Club Protest: बजरंग दल के कार्यकर्ता रवि वाधवानी ने फेसबुक पोस्ट के ज़रिए विरोध दर्ज करते हुए लिखा कि “रक्षाबंधन जैसे त्यौहार पर दारू पार्टी का आयोजन हिंदू संस्कृति पर हमला है।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बार-बार रायपुर के पब और क्लब हिंदू पर्वों को व्यावसायिक लाभ के लिए निशाना बना रहे हैं।

संगठन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने इस आयोजन को रद्द नहीं किया, तो वे आईपी क्लब को बंद कराने के लिए सड़कों पर उतरेंगे।

प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

Bajrang Dal vs Pub: बजरंग दल ने सवाल उठाया है कि जब प्रदेश में हिंदू सरकार है, तब भी ऐसे आयोजनों को छूट कैसे मिल रही है। उन्होंने कहा कि त्योहारों को नशे से जोड़ना सामाजिक सौहार्द्र और धार्मिक भावनाओं के खिलाफ है।

फिलहाल, इस मुद्दे पर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन बजरंग दल के विरोध और सोशल मीडिया पर तेज़ी से फैल रही नाराज़गी को देखते हुए संभावना है कि आयोजन को लेकर प्रशासन हस्तक्षेप कर सकता है।

Also Read: मैं छत्तीसगढ़ बोलता हूं’ का विमोचन, सीएम साय बोले – सुरेंद्र दुबे ने कविता के जरिए बढ़ाया भाषा का गौरव

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button