
Raipur Ganesh Murti: राजधानी रायपुर में गणेशोत्सव की धूम के बीच एक नया विवाद सामने आया है। कई पंडालों में इस बार कार्टून, बेबी डॉल और ऑफ-शोल्डर रूप में गणपति प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। इन्हें लेकर हिंदू संगठनों और संत समाज ने नाराजगी जाहिर की है।
हिंदू संगठनों ने जताई आपत्ति
Ganesh Murti Controversy: संत समाज और विभिन्न हिंदू संगठनों का कहना है कि गणपति बप्पा हमारे आराध्य हैं, उन्हें इस तरह के रूप में प्रस्तुत करना अपमानजनक है। संगठनों ने आरोप लगाया कि इस तरह की प्रतिमाएं सनातन धर्म और हिंदुत्व को कमजोर करने की साजिश का हिस्सा हैं।
एसपी कार्यालय में सौंपा ज्ञापन
Raipur Cute Ganesh Murti: विरोध जताने पहुंचे संगठनों ने रायपुर एसपी कार्यालय में अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए मांग की है कि ऐसी सभी प्रतिमाओं का तत्काल विसर्जन कराया जाए। उनका कहना है कि असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं और प्रशासन को सख्त कदम उठाने चाहिए।
गणेशोत्सव में भक्तों की भीड़, आकर्षण के केंद्र बनीं प्रतिमाएं
इधर शहर के कई पंडालों में आकर्षक और पारंपरिक प्रतिमाएं भी स्थापित की गई हैं, जिन्हें देखने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। गणेशोत्सव के दौरान रायपुर में धार्मिक माहौल पूरी तरह चरम पर है।



