CG Top 10 News Today: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें, संसद में आदिवासी बेटियों की आवाज, ऑपरेशन सिंदूर, 650 करोड़ घोटाले में छापा, और खेल-कृषि में नई उड़ान, धर्मांतरण पर कानून की मांग, कृषि भूमि कानून में बदलाव, मेडिकल घोटाले में ईडी का एक्शन, सना माचू का चयन और किसानों को राहत समेत पढ़ें CG की प्रमुख खबरें…

CG Top 10 news Today: छत्तीसगढ़ की सभी बड़ी और छोटी खबरें रोजाना हमारी नजर में रहती हैं। दक्षिण कोसल के विशेष सेगमेंट ‘CG की 10 बड़ी खबरें’ में हम आपको समाचार जगत की हर गतिविधि का अपडेट सरल और सहज भाषा में प्रदान करेंगे। तो आइए, पत्रकारिता की इस दुनिया में बने रहें और छत्तीसगढ़ की हर ताजातरीन खबर से अपनी जानकारी को और विस्तृत करे।
जनजातीय बेटियों की सुरक्षा को लेकर संसद में गूंजी बस्तर की आवाज
Tribal girls protection law: छत्तीसगढ़ के बस्तर सांसद महेश कश्यप ने संसद में एक गंभीर मुद्दा उठाया है। शून्यकाल के दौरान उन्होंने बस्तर की आदिवासी बहनों-बेटियों के धर्मांतरण और शोषण की घटनाओं पर चिंता जाहिर की। सांसद ने कहा कि शादी और अन्य प्रलोभनों के जरिए आदिवासी बेटियों को धर्मांतरण के जाल में फंसाया जा रहा है। उन्होंने इस पर ठोस कार्रवाई और एक विशेष कानून बनाए जाने की मांग की। महेश कश्यप ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ विपक्षी नेता ऐसे तंत्र को संरक्षण दे रहे हैं, जो आदिवासी बेटियों के खिलाफ काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि बस्तर में आदिवासी समाज के साथ लगातार अन्याय हो रहा है, जिसे अब रोका जाना चाहिए।
ऑपरेशन सिंदूर पर बोले केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, कहा – “आतंक के खिलाफ जीरो टॉलरेंस”
Operation Sindoor: बिलासपुर के सांसद और केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह अभियान देश की सुरक्षा नीति में कठोरता और आतंक के खिलाफ केंद्र की दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रमाण है। साथ ही उन्होंने शहरी विकास से जुड़े छत्तीसगढ़ के जमीनी मुद्दों पर भी चर्चा की। उन्होंने अर्बन स्प्रॉल की चुनौती, ट्रांजिट-ओरिएंटेड डेवलपमेंट और पीएम-आवास योजना को ‘सूर्य गृह मुफ्त बिजली योजना’ से जोड़ने का प्रस्ताव भी रखा।
छत्तीसगढ़ को मिला नया तोहफा, रायपुर में खुलेगा APEDA का क्षेत्रीय कार्यालय
APEDA regional office: कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने की दिशा में छत्तीसगढ़ को बड़ा तोहफा मिला है। भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय ने रायपुर में APEDA का क्षेत्रीय कार्यालय खोलने की मंजूरी दे दी है।
इससे राज्य के किसानों और उद्यमियों को प्रमाणन, पैकेजिंग, टेस्टिंग जैसी तमाम सुविधाएं अब स्थानीय स्तर पर मिलेंगी। GI टैग उत्पाद, मिलेट्स, फल-सब्जियां और चावल अब सीधे अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच सकेंगे। इससे छत्तीसगढ़ के उत्पादों को ग्लोबल पहचान मिलेगी।
किसानों को मिलेगा न्याय, कृषि भूमि मूल्य निर्धारण में ऐतिहासिक बदलाव
Agricultural land market rate: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रीपरिषद की बैठक में कृषि भूमि की बाजार दर तय करने के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया। अब 500 वर्गमीटर तक के भूखंड की बजाय पूरे रकबे का मूल्यांकन हेक्टेयर के हिसाब से होगा। इसके अलावा, सिंचित भूमि के ढाई गुना मूल्य निर्धारण को खत्म किया गया है। यह कदम भारतमाला और अरपा भैंसाझार जैसी परियोजनाओं में हुई अनियमितताओं से सबक लेकर उठाया गया है। सरकार का दावा है कि इससे भूमि अधिग्रहण से जुड़े विवाद कम होंगे और किसानों को पारदर्शी मुआवजा मिलेगा।
नवा रायपुर में खुलेगी आधुनिक क्रिकेट एकेडमी, उभरते खिलाड़ियों को मिलेगा नया मंच
Cricket academy: राज्य सरकार ने नवा रायपुर के सेक्टर-3 में 7.96 एकड़ भूमि छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ को क्रिकेट एकेडमी के लिए आवंटित कर दी है। यह फैसला कैबिनेट बैठक में लिया गया, जहां मुख्यमंत्री ने नियमों को शिथिल कर गैर-लाभकारी संस्था को भूमि देने की अनुमति दी। बीसीसीआई से मान्यता प्राप्त यह संघ अब उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं और प्रशिक्षण उपलब्ध कराएगा। इससे छत्तीसगढ़ के युवा खिलाड़ियों को नई उड़ान मिलेगी।
छत्तीसगढ़ की बेटी सना माचू करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व, CM विष्णुदेव साय ने दी शुभकामनाएं
World Boxing Championships 2025: इंग्लैंड के लिवरपूल में 4 से 14 सितंबर तक होने वाली विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व छत्तीसगढ़ की बेटी सना माचू करेंगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) की इस होनहार महिला बॉक्सर के भारतीय बॉक्सिंग टीम में चयन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सना माचू का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चयन होना न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है।
ईडी की बड़ी छापेमारी, 650 करोड़ के घोटाले में मोक्षित कॉर्पोरेशन पर शिकंजा
ED raid, Mokshit Corporation: छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSC) से जुड़े 650 करोड़ के कथित घोटाले में ईडी ने मोक्षित कॉर्पोरेशन के कई ठिकानों पर छापेमारी की। दुर्ग में तीन परिसरों पर एक साथ की गई इस कार्रवाई में दो दर्जन से अधिक अधिकारी और CRPF जवान शामिल रहे। ईडी को घोटाले से जुड़े कई अहम दस्तावेज मिलने की उम्मीद है। मोक्षित कॉर्पोरेशन पहले भी कई जांच एजेंसियों के निशाने पर रहा है। अब इस कार्रवाई से बड़ा खुलासा होने की संभावना है।
कमीशन के आरोप पर सोलर एसोसिएशन ने किया सवन्नी का बचाव, कहा – “शिकायत फर्जी”
CREDA chairman Bhupendra Savann: क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी पर तीन प्रतिशत कमीशन लेने के आरोप को लेकर छत्तीसगढ़ सोलर बिजनेस वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सफाई दी है। एसोसिएशन ने कहा कि जनदर्शन में की गई शिकायत बेबुनियाद और गुमनाम है। पत्र में लिखा गया है कि यह एक सुनियोजित साजिश है और इसमें कोई तथ्य नहीं है। एसोसिएशन ने साफ किया कि क्रेडा से जुड़े ठेकेदारों का यह एकमात्र पंजीकृत संगठन है और अध्यक्ष पर लगाया गया आरोप पूरी तरह फर्जी है।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने की गडकरी से मुलाकात, कुम्हारी टोल प्लाजा बंद करने की मांग
Nitin Gadkari, Kumhari toll plaza closure: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर कुम्हारी टोल प्लाजा को तत्काल बंद करने की मांग की। उन्होंने बताया कि प्लाजा की समय सीमा खत्म हो चुकी है, फिर भी यह 10-12 सालों से चल रहा है, जिससे जनता को भारी परेशानी हो रही है।सांसद ने राष्ट्रीय राजमार्ग-53 के चौड़ीकरण और फ्लाईओवर निर्माण कार्यों को भी तेजी से पूरा कराने का आग्रह किया।
दिल्ली में सीएम साय की सांसदों से मुलाकात, रात्रि भोज में हुई गंभीर चर्चा
CM Vishnudev Sai: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ सदन में राज्य के सांसदों से मुलाकात की और रात्रि भोज पर समसामयिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने सांसदों से राज्य के विकास, केंद्र की योजनाओं की प्रगति और जमीनी फीडबैक साझा करने को कहा। चर्चा में औद्योगिक नीति, निवेश, नक्सल क्षेत्रों में विकास और किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण जैसे मुद्दे प्रमुख रहे।
Also Read: Teacher Recruitment Dhamtari: धमतरी जिले में 200 शिक्षक सेवा प्रदाताओं की होगी नियुक्ति, एक शिक्षक वाले स्कूलों को मिलेगी राहत…जानें कैसे?



