छत्तीसगढ़

Holika Dahan 2025: राजधानी रायपुर में ‘स्त्री 2’ फिल्म की थीम पर हुआ आकर्षक होलिका दहन

रायपुर, Holika Dahan 2025: आज राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में जगह-जगह होलिका दहन का आयोजन किया गया। होलिका दहन के दौरान लोग परस्पर प्रेम, भाईचारे और खुशी की कामना करते हुए इस पर्व को धूमधाम से मना रहे हैं। खासतौर पर रायपुर के काली माई मंदिर के पास भक्तों ने होलिका दहन किया और एक दूसरे की खुशहाली की प्रार्थना की।

रायपुर में ‘स्त्री 2’ फिल्म की थीम पर बनी होलिका मूर्ति

Holika Dahan 2025: राजधानी के कालीबाड़ी चौक पर इस बार होलिका की मूर्ति खास आकर्षण का केंद्र बनी। यहां ‘स्त्री 2’ फिल्म की थीम पर आधारित मूर्ति स्थापित की गई थी, जिसका संदेश था “ओ स्त्री कल आना”। इस मूर्ति के पास फिल्म के मशहूर पात्र ‘सरकटा’ की प्रतिमा भी बनाई गई, जो लोगों का ध्यान आकर्षित करने में सफल रही। मूर्ति की खास डिजाइन और फिल्म के अंदाज ने होलिका दहन के इस आयोजन को और भी रंगीन बना दिया।

मुख्यमंत्री की होली पर शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं है, बल्कि यह हमारे जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करने वाला पर्व है। सीएम साय ने इस अवसर पर सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि और प्रेम की कामना की।

उन्होंने अपने संदेश में कहा, “होली हमें यह सिखाती है कि प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के रंग सबसे अनमोल हैं। यह पर्व हमारे समाज में बुराई पर अच्छाई की विजय और परस्पर प्रेम का प्रतीक है।”

समाज में एकता और सामंजस्य का संदेश

CG Holika Dahan 2025: मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि होली भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो हमारे समाज में सौहार्द और प्रेम को बढ़ावा देती है। यह पर्व भेदभाव को समाप्त करके लोगों को आपसी प्यार और उल्लास के रंगों में रंग देता है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे होली के इस पावन पर्व को प्रेम, सौहार्द और आनंद के साथ मनाएं और छत्तीसगढ़ की एकता और समरसता को और मजबूत बनाएं।

होलिका दहन और होली के इस पावन अवसर पर प्रदेश भर में उमंग और खुशी का माहौल है, और लोग इस पर्व को उल्लास के साथ मना रहे हैं।

Also Read: Holi 2025: होली में रंग चला गया आंखों में? अपनाएं ये आसान टिप्स!

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button