CG Crime News : गरियाबंद जिले में फिश करी को लेकर बेटे ने मां की कुल्हाड़ी से हत्या, गांव में सनसनी

राजिम (गरियाबंद) छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां मामूली विवाद के बाद एक बेटे ने अपनी ही मां की कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यह मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम जोगिडीपा का है।

फिश करी पर हुआ विवाद

Jogidipa News: पुलिस के मुताबिक, आरोपी कमलेश नंदे (35 वर्ष) मछली लेकर घर आया था। रात में देर होने के कारण उसकी मां चंदा नंदे (55 वर्ष) ने फिश करी बनाने से इंकार कर दिया। सुबह मछली खराब होने लगी और उसमें चींटियां लग गईं। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ और गुस्से में आकर कमलेश ने कुल्हाड़ी से हमला कर मां की हत्या कर दी।

आरोपी गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस अब पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

रिश्तों पर सवाल

यह वारदात न सिर्फ गांव बल्कि पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। परिवारिक कलह और गुस्से में उठाए गए ऐसे कदमों ने एक बार फिर मानवीय रिश्तों की संवेदनशीलता और बदलते सामाजिक हालातों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Also Read: करु भात के दिन पति ने कहा अंडा बना दो, पत्नी बोली उपवास हूं, नाराज पति ने लगा ली फांसी

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button