नई पॉलिसी से मची हड़कंप: 1 करोड़ की मर्सिडीज बिक रही है सिर्फ 2 लाख में, अगर आप लग्जरी गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं, तो अभी सबसे सही समय है

Delhi Old Vehicle Fuel Ban: दिल्ली सरकार की ‘नो फ्यूल फॉर ओल्ड व्हीकल्स’ पॉलिसी 1 जुलाई 2025 से लागू हो गई है, जिसके तहत 10 साल से पुरानी डीजल और 15 साल से पुरानी पेट्रोल गाड़ियों को ईंधन नहीं मिलेगा। इस नीति का सबसे बड़ा असर उन लोगों पर पड़ा है जिनके पास महंगी लग्जरी गाड़ियां हैं। अब ये कारें न तो दिल्ली में चल सकती हैं और न ही इनके लिए नया रजिस्ट्रेशन संभव है, जिससे लोग इन्हें बेहद सस्ते दामों में बेचने को मजबूर हो गए हैं।

85 लाख की मर्सिडीज सिर्फ 2.5 लाख में बेचनी पड़ी

Delhi Old Vehicle New Policy: दिल्ली के कारोबारी वरुण विज ने बताया कि उन्होंने 2015 में करीब 85 लाख रुपये की मर्सिडीज-बेंज ML350 खरीदी थी। इस कार से उनका पूरा परिवार भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ था। कार पूरी तरह फिट थी और सिर्फ मामूली सर्विसिंग और टायर बदलवाने की ज़रूरत थी, फिर भी उन्हें इसे सिर्फ 2.5 लाख रुपये में बेचना पड़ा क्योंकि नियमों के तहत अब यह दिल्ली में नहीं चलाई जा सकती थी।

दिल्ली से बाहर के लोगों के लिए मौका, दिल्ली वालों के लिए नुकसान

Vehicle Fuel Ban News: दिल्ली के करोल बाग जैसे इलाकों में सेकंड हैंड लग्जरी कारों की बिक्री करने वाले लवीश बताते हैं कि इतने सालों में इतना पैनिक कभी नहीं देखा। करोड़ों की गाड़ियां स्क्रैप जैसी कीमत में बिक रही हैं। 2016 मॉडल की मर्सिडीज GLS जो देश के अन्य शहरों में 25–30 लाख में मिलती, वो दिल्ली में मात्र 12–13 लाख में बिक रही है। लोगों को अपने लाखों का टैक्स भी डूबता नजर आ रहा है, क्योंकि 15 साल का रोड टैक्स चुकाने के बावजूद 10 साल में ही गाड़ी बेकार हो जा रही है।

“बस ले जाओ गाड़ी…” – मालिकों में बेचैनी

Vehicle New Policy in Delhi: पुरानी कारों के मालिक इस कदर परेशान हैं कि कह रहे हैं: “जो देना है दे दो, बस गाड़ी ले जाओ।” दिल्ली में भले ही ये गाड़ियां अब कबाड़ मानी जा रही हों, लेकिन देश के अन्य राज्यों में ये अभी भी वैध हैं। इसी कारण बाहर के लोग इन कारों को बेहद कम कीमत में खरीदने की कोशिश कर रहे हैं।

अगर आप दिल्ली से बाहर रहते हैं और लग्जरी गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं, तो अभी सबसे सही समय है। दिल्ली में पॉलिसी के चलते करोड़ों की कारें 2–3 लाख रुपये में बेची जा रही हैं। वहीं, दिल्ली के वाहन मालिक भारी आर्थिक और भावनात्मक नुकसान झेल रहे हैं।

Also Read: New Aircar Flying Car: एक बटन दबाओ और उड़ जाओ – लॉन्च होने वाली है हवा में उड़ने वाली AirCar

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button