
Vice Presidential Election: भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है उसके बाद उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर देशभर में अटकलें तेज हैं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने उपराष्ट्रपति पद के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। एनडीए ने महाराष्ट्र के वर्तमान राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया है। इस घोषणा की जानकारी भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में हुई संसदीय बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।
महाराष्ट्र के वर्तमान राज्यपाल हैं राधाकृष्णन
Vice President Candidate: सीपी राधाकृष्णन इस समय महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में कार्यरत हैं। इससे पहले वे झारखंड के राज्यपाल और तेलंगाना के राज्यपाल (अतिरिक्त प्रभार) भी रह चुके हैं। उन्होंने पुडुचेरी के उपराज्यपाल के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं।
राजनीतिक सफर की शुरुआत किशोरावस्था में
Vice President Candidate india: सीपी राधाकृष्णन का राजनीतिक जीवन काफी लंबा और अनुभवपूर्ण रहा है। वे मूल रूप से तमिलनाडु से हैं और उन्होंने सिर्फ 16 वर्ष की आयु में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भारतीय जनसंघ से जुड़कर सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की थी।

लोकसभा सांसद और भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य
CP Radhakrishnan Story: राधाकृष्णन कोयंबटूर (तमिलनाडु) से दो बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं। वे भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी रह चुके हैं और पार्टी के विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं।
दक्षिण भारत में भाजपा को मजबूती देने में रहा अहम योगदान
BJP Vice President Nominee: दक्षिण भारत, खासकर तमिलनाडु और केरल में भाजपा के संगठनात्मक विस्तार और मजबूती में सीपी राधाकृष्णन की भूमिका को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। उन्होंने वहां पार्टी को जमीन पर मजबूती देने के लिए वर्षों तक कार्य किया है।
अनुभवी और समर्पित नेता को मिला मौका
NDA Strategy: एनडीए द्वारा सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाना एक रणनीतिक और अनुभवी चयन माना जा रहा है। उनका लंबा प्रशासनिक और संगठनात्मक अनुभव उन्हें इस पद के लिए उपयुक्त बनाता है। अब देखना होगा कि विपक्ष की ओर से कौन उम्मीदवार सामने आता है और मुकाबला कितना दिलचस्प होता है।
Also Read: ADEO भर्ती परीक्षा होगी रद्द? 21 सवालों में गड़बड़ी से नाराज़ अभ्यर्थी, व्यापमं की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल



