Bihar Assembly Elections Result: बिहार चुनाव में NDA की जीत पर भूपेश बघेल का तंज, कहा- मुख्य चुनाव आयुक्त को जाता है जीत का श्रेय…

बिहार चुनाव में NDA की जीत लगभग तय होने पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि चुनावी नतीजों और ग्राउंड रिपोर्ट में कहीं से मेल नहीं है। बघेल ने तंज कसते हुए कहा कि जीत का पूरा श्रेय मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को जाता है, और “ऐसा करिश्मा केवल निर्वाचन आयोग ही कर सकता है।” उन्होंने यह भी कहा कि जमीन पर बदलाव का संकेत था और अमित शाह की सभाओं में भी कुर्सियाँ खाली थीं, जो महाराष्ट्र और हरियाणा की तरह बिना मैकेनिज्म के संभव नहीं है।

छत्तीसगढ़ में SIR का होगा विरोध, गरीब आदिवासियों के नाम कटेंगे

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में शुरू हुए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य का विरोध करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि SIR के तहत लोगों को यह साबित करना होगा कि वे मतदाता हैं। बघेल ने सवाल उठाया कि गरीब आदमी फोटो खिंचवाने और अन्य तरह के खर्चे कैसे करेगा। उन्होंने आशंका जताई कि इस प्रक्रिया से प्रदेश के गरीब आदिवासियों के नाम मतदाता सूची से कट जाएँगे। बघेल ने कहा कि SIR के विरोध में छत्तीसगढ़ में आगे क्या करना है, यह पार्टी तय करेगी।

गृहमंत्री के खिलाफ बोलते ही संपत्ति जब्त हुई: बघेल का ED पर सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईडी (ED) द्वारा अपने बेटे चैतन्य बघेल की संपत्ति जब्त किए जाने पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि एजेंसी स्वतंत्र नहीं है। उन्होंने संपत्ति जब्त होने को गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ उनके द्वारा दिए गए बयान से जोड़ा। बघेल ने कहा, “गृह मंत्री की लापरवाही है, ऐसा कहते ही संपत्ति जब्त हो गई।” उन्होंने यह भी कहा कि पैतृक संपत्ति को जब्त किया गया है और छत्तीसगढ़ का सब कुछ जब्त हो रहा है।

रामविचार नेताम पर पलटवार: उन्हीं के जिले में होता है ‘कोचियाई’

मंत्री रामविचार नेताम द्वारा कांग्रेस पार्टी को ‘कोचिया चलाते हैं’ कहने वाले बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार किया है। बघेल ने कहा कि रामविचार नेताम के जिले में ही धान कोचियाई का काम होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि रामविचार नेताम की सरकार में ही नकली होलोग्राम से शराब बिक्री हो रही है। बघेल ने तंज कसते हुए कहा कि रामविचार नेताम उनके बहाने मुख्यमंत्री पर आरोप लगा रहे हैं।

गौ अभ्यारण्य पर बघेल ने कसा तंज

राज्य में अब तक एक भी गौ अभ्यारण्य नहीं खुलने के मामले में भी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि यह हर बार विधानसभा में घोषणा करते हैं, और वह 2 साल से यही बात सुन रहे हैं। बघेल ने मौजूदा सरकार के गौ-अभ्यारण्य खोलने के दावे पर सवाल उठाया, जिससे साफ है कि वे इस दिशा में काम न होने को लेकर सरकार पर लगातार दबाव बनाए हुए हैं।

Also Read: CG Vote Chori: रायपुर के एक मकान में मिले 350 वोटर्स, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने उठाया वोट चोरी का मुद्दा

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button