CG Vypam New Rule: व्यापमं की परीक्षाओं में अब इन रंगों का कपड़ा पहनकर जाना बैन, जानिए किस कलर के कपडे पहनकर जाए

CG Vypam Dress Code: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने अपनी आगामी परीक्षाओं के लिए ड्रेस कोड को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। जुलाई 2025 में आयोजित PWD सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा के दौरान बिलासपुर के एक केंद्र में नकल का मामला सामने आया था। इस घटना के बाद व्यापमं ने परीक्षार्थियों के कपड़ों को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है।
9 नवंबर को आयोजित होने वाली ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (महिला एवं पुरुष) भर्ती परीक्षा में यह नियम पहली बार लागू किया जाएगा।

अब हल्के रंग के कपड़ों में ही मिलेगी परीक्षा में एंट्री

व्यापमं ने स्पष्ट किया है कि सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में हल्के रंग के कपड़े पहनकर ही पहुंचना होगा। काला, हरा, नीला और मैरून रंग के कपड़ों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है।
अगर कोई परीक्षार्थी इन रंगों के कपड़ों में आता है, तो उसे परीक्षा हाल में प्रवेश नहीं मिलेगा। व्यापमं ने कहा है कि यह कदम परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

हाफ शर्ट, चप्पल और बिना आभूषण के रहना होगा जरूरी

जुलाई में हुए नकल प्रकरण के बाद व्यापमं ने परीक्षाओं में निगरानी बढ़ाने का फैसला लिया था। अब परीक्षार्थियों को हाफ शर्ट और चप्पल पहनकर परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य किया गया है।
जूते, कान की ज्वेलरी या किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरीज़ पर रोक लगाई गई है। व्यापमं के अनुसार, यह सभी उपाय परीक्षाओं में अनुशासन और नकल रोकने के लिए किए जा रहे हैं।

9 नवंबर को होगी ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक भर्ती परीक्षा

ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (महिला व पुरुष) के 200 पदों के लिए व्यापमं 9 नवंबर को लिखित परीक्षा आयोजित करेगा। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को आधा घंटा पहले केंद्र में पहुंचना अनिवार्य है। देरी से पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को एंट्री नहीं दी जाएगी।

इन दस्तावेजों के बिना नहीं मिलेगा प्रवेश

व्यापमं ने निर्देश दिया है कि सभी उम्मीदवार अपने साथ प्रवेश पत्र के अलावा फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र लेकर आएं। इसमें आधार कार्ड, वोटर आईडी या पैन कार्ड मान्य होंगे। बिना इन दस्तावेजों के किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

प्रदेश के 10 जिलों में बनाए गए परीक्षा केंद्र

ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक परीक्षा के लिए व्यापमं ने रायपुर सहित 10 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए हैं।
व्यापमं ने उम्मीद जताई है कि नई ड्रेस कोड व्यवस्था और सुरक्षा निर्देशों से परीक्षाएं निष्पक्ष और पारदर्शी रूप से संपन्न होंगी।

Also Read: CG Teacher Vacancy 2025: छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का आदेश जारी, शिक्षा विभाग ने DPI को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने दिए निर्देश, व्यापमं लेगा परीक्षा

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button