VIDEO: अमित जोगी का दावा: ‘मुझे रायपुर पुलिस ने किया नजरबंद’, काले कपड़े पहन PM मोदी से मिलने वाले थे

रायपुर: छत्तीसगढ़ में जनता कांग्रेस के अध्यक्ष अमित जोगी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर बड़ा दावा किया है। उन्होंने ट्वीट करके कहा है कि उन्हें पुलिस ने उनके ही घर में नजरबंद कर दिया है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के नेता अमित जोगी ने उद्घाटन कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र को जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया था। उनका आरोप है कि निमंत्रण पत्र में राज्य की पहली महिला सांसद ‘मिनी माता’ का नाम जानबूझकर नहीं दिया गया है। जोगी यह कदम नए विधानसभा भवन के उद्घाटन समारोह के दौरान काले कपड़े पहनकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराने की उनकी घोषणा के बाद उठाया गया है।

मिनी माता के नाम को हटाने का था विरोध

अमित जोगी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में नजरबंदी का कारण भी बताया है। उनका विरोध नए विधानसभा भवन के उद्घाटन निमंत्रण पत्र से दिवंगत सांसद मिनी माता के नाम को कथित तौर पर हटाए जाने को लेकर है।

  • जोगी का आरोप: जोगी ने लिखा कि छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना दिवस पर, उनके “उत्सव” में काले कपड़े पहनना अब “अपराध” बन गया है।
  • लोकतंत्र पर सवाल: उन्होंने तीखे शब्दों में पूछा, “मुझे अपने ही घर में नजरबंद कर दिया गया, क्योंकि मैं मिनी माता के नाम को मिटाए जाने के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध करना चाहता था। क्या लोकतंत्र इतना डरा हुआ है कि काले कपड़ों से भी घबरा रहा है? यही है आपका ‘अमृत काल’?”

समर्थकों के साथ घर के गेट पर दिया धरना

अमित जोगी ने अपने इस दावे के समर्थन में एक तस्वीर भी जारी की है। इस तस्वीर में वह अपने कुछ समर्थकों के साथ घर के गेट पर धरने पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इस घटना ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य समारोहों के बीच राजनीतिक तनाव बढ़ा दिया है।

  • पीएम मोदी का दौरा: गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए रायपुर पहुँचे हैं। वह करीब पौने सात घंटे तक रायपुर में रहेंगे और नए विधानसभा भवन के उद्घाटन समेत कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे।

Also Read: VIDEO: छत्तीसगढ़ महतारी मूर्ति विवाद: FIR दर्ज होने के बाद अमित बघेल बोले- “चाहे फांसी चढ़ा दें या गर्दन काट दें, माफी नहीं माँगूंगा”

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button