
मगरलोड। Magarlod Janpad Panchayat Adhyaksh Chunav Result: 6 मार्च को जनपद पंचायत मगरलोड के सभाकक्ष में जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव हुए, जिसमें भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की। भाजपा समर्थित 15 और कांग्रेस के 7 सदस्य जीतकर आए थे, इसके अलावा 1 निर्दलीय सदस्य भी विजयी हुआ। इस तरह भाजपा के पास पूर्ण बहुमत था।
Margarod Election 2025: चुनाव की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए पीठासीन अधिकारी रामकुमार कृपाल ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान कराया। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से वीरेंद्र साहू और कांग्रेस से विनीत बाफना के बीच मुकाबला था। इसमें वीरेंद्र साहू को 16 वोट मिले, जबकि विनीत बाफना को 7 वोट प्राप्त हुए। इस तरह बीरेंद्र साहू ने 9 वोटों से जीत हासिल की। बता दें कि वीरेंद्रसाहू पहले भी जनपद उपाध्यक्ष रह चुके हैं।
उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा से खिलेश साहू और कांग्रेस से दुर्गेश नंदनी साहू के बीच मुकाबला हुआ। खिलेश साहू को 16 वोट मिले, जबकि दुर्गेश नंदनी साहू को 7 वोट मिले। इस तरह खिलेश साहू ने भी 9 वोटों से जीत प्राप्त की।
चुनाव के दौरान जनपद कार्यालय के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखी गई। वीरेंद्र साहू के जनपद अध्यक्ष बनने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिला कर बधाई दी।
इस चुनाव के परिणाम के साथ ही पांच साल बाद भाजपा ने मगरलोड जनपद पंचायत पर कब्जा किया है।