CG Dhan Mandi DEO List 2025: धान उपार्जन केंद्रों में नए डाटा एंट्री ऑपरेटरों की चयन सूची जारी

CG Dhan Mandi Data Entry Operator List 2025: छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ लिमिटेड MARKFED ने खरीफ विपणन वर्ष 2025 26 के लिए डाटा एंट्री ऑपरेटर DEO की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया था। पुराने ऑपरेटरों की हड़ताल के बाद धान खरीदी प्रक्रिया प्रभावित न हो, इसके लिए आउटसोर्सिंग कंपनी के माध्यम से नए कंप्यूटर ऑपरेटरों की नियुक्ति की गई। अब इन चयनित उम्मीदवारों की जिलावार सूची जारी कर दी गई है।

MARKFED द्वारा जारी इस वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कुल 2739 नए डाटा एंट्री ऑपरेटरों की नियुक्ति की जा रही है। चयनित अभ्यर्थियों को जिले के धान उपार्जन केंद्रों, सहकारी समितियों और खरीदी केंद्रों में तैनात किया जाएगा। यह नियुक्ति छह माह की अवधि के लिए होगी जिसे आवश्यकता के अनुसार आगे बढ़ाया जा सकता है।

CG Mandi Board DEO Bharti 2025: भर्ती का संक्षिप्त विवरण

विवरणजानकारी
विभाग का नामछत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित MARKFED
पद का नामडाटा एंट्री ऑपरेटर DEO
कुल पद2739
मानदेय₹18,420 प्रतिमाह
नौकरी स्थानसभी जिले (धान उपार्जन समितियां और खरीदी केंद्र)

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

घटनातिथि
नोटिफिकेशन जारी13 अक्टूबर 2025
चयन प्रक्रिया अंतिम तिथि31 अक्टूबर 2025
चयनित सूची जारी12 नवंबर 2025

मानदेय व नियुक्ति अवधि

  • मानदेय: ₹18,420 प्रतिमाह
  • नियुक्ति अवधि: 6 माह (बढ़ाई जा सकती है)

चयनित उम्मीदवारों को धान खरीदी केंद्रों में कंप्यूटर संचालन, डेटा एंट्री और खरीदी संबंधित दस्तावेजी कार्य की जिम्मेदारी दी जाएगी।

कार्यस्थल (Work Location)

अभ्यर्थियों की तैनाती संबंधित जिले की

  • प्राथमिक सहकारी समितियों
  • धान उपार्जन केंद्रों
  • और खरीदी केंद्रों
    में की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर उन्हें नजदीकी ब्लॉक में भी भेजा जा सकता है।

Important Links (महत्वपूर्ण लिंक)

विवरणलिंक
विभागीय सूचनायहां देखें
भर्ती विज्ञापन यहां देखें
जिलावार चयनित सूचीयहां देखें/डाउनलोड करें
अन्य सरकारी नौकरी अपडेटयहां क्लिक करें

धान उपार्जन समिति के लिए चयनित ऑपरेटर नियुक्त कर दिया गया है, सोसायटी के समिति एवं प्रबंध से मिलकर अपना कार्य जल ही प्रारम्भ करेंगे एवं जल्द ही अन्य जिलों के लिस्ट भी जारी की जाएगी जिसे आप हमारे दक्षिण कोसल जॉब पोर्टल में देखे सकेंगे। यह पद केवल 6 माह के लिए होगा आवश्यकता पड़ने पर इस कार्य अवधि को बढ़ाया एवं कार्य में लापरवाही पर किसी भी ऑपरेटर को निकला जा सकता है।

Also Read: CG Police Constable Trade Test Exam 2025: छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती की ट्रेड टेस्ट परीक्षा तिथि जारी, जानें पूरी डिटेल

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button