
रायपुर:CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ में 2174 करोड़ रुपये के देसी शराब (बी‑पार्ट) घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने 29 आबकारी अधिकारियों के खिलाफ लगभग 2300 पन्नों का चौथा पूरक चालान विशेष न्यायालय में प्रस्तुत किया, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। अब इस मामले में 22 सक्रिय अधिकारियों को निलंबित करने का निर्णय राज्य सरकार द्वारा विचाराधीन है।
याद दिला दें कि 29 आरोपियों को EOW की ओर से पहले ही समान्य समन (Summons) भेजे गए थे, लेकिन गिरफ्तारी के डर से कोर्ट में कोई भी पेश नहीं हुआ। अब अदालत ने सभी आरोपियों को 20 अगस्त 2025 तक उपस्थित होने का आदेश जारी किया है।
स्पेंशन की तैयारी में 22 अधिकारी
EOW/ACB जांच में नाम आए 22 निवर्तमान आबकारी अधिकारियों पर सस्पेंशन की तलवार लटक रही है, जिनमें उपायुक्त, सहायक आयुक्त और जिला आबकारी अधिकारी शामिल हैं। चार अन्य अधिकारी सेवानिवृत्त होने के कारण सस्पेंड नहीं किए जाएंगे।
इन 22 अधिकारियों पर लटकी निलंबन की तलवार
- जनार्दन कौरव, पिता पंचम सिंह, उम्र 50 वर्ष, सहायक जिला आबकारी अधिकारी।
- अनिमेष नेताम, पिता आनंद नेताम, उम्र 49 वर्ष, उपायुक्त आबकारी।
- विजय सेन शर्मा, पिता पीसी सेन शर्मा, उम्र 48 वर्ष, उपायुक्त आबकारी।
- अरविंद कुमार पाटले, पिता नेवल सिंह पाटले, उम्र 49 वर्ष, उपायुक्त आबकारी।
- प्रमोद कुमार नेताम, पिता स्व. श्याम लाल नेताम उम्र 60 वर्ष, सहायक आयुक्त आबकारी।
- रामकृष्ण मिश्रा, पिता शैलेन्द्र मिश्रा, उम्र 36 वर्ष, सहायक आयुक्त आबकारी।
- विकास कुमार गोस्वामी, पिता विनोद गोस्वाम, उम्र 44 वर्ष, सहायक आयुक्त आबकारी।
- इकबाल खान, पिता महूम मोहम्मद स्माईल खान, उम्र 56 वर्ष, जिला आबकारी अधिकारी।
- नितिन खंडुजा, पिता रवीन्द्र खंडुजा, उम्र 53 वर्ष, सहायक जिला आबकारी अधिकारी।
- नवीन प्रताप सिंग तोमर, पिता भगवान सिंह तोमर, उम्र 43 वर्ष, सहायक आयुक्त आबकारी।
- मंजुश्री कसेर, पति रामचन्द्र सारस, उम्र 47 वर्ष, सहायक आबकारी अधिकारी।
- सौरभ बख्शी, पिता राजीव बख्शी, उम्र 41 वर्ष, सहायक आयुक्त आबकारी।
- दिनकर वासनिक, पिता डॉ पीएल वासनिक, उम्र 42 वर्ष, सहायक आयुक्त आबकारी।
- मोहित कुमार जायसवाल, पिता रामलाल जायसवाल, उम्र 46 वर्ष, अधिकारी जिला आबकारी।
- नीतू नोतानी ठाकुर, पति मोहन दास नोतानी, उम्र 45 वर्ष, उपायुक्त आबकारी।
- गरीबपाल सिंह दर्दी, पिता दिलबाग सिंह दर्दी, उम्र 59 वर्ष, जिला आबकारी अधिकारी।
- नोहर सिंह ठाकुर, पिता गौतम सिंह ठाकुर, उम्र 45 वर्ष, उपायुक्त आबकारी।
- सोनल नेताम, पिता एम. एस. नेताम, उम्र 36 वर्ष, सहायक आयुक्त, आबकारी।
- प्रकाश पाल, पिता सपन कुमार पाल, उम्र 44 वर्ष, सहायक आयुक्त आबकारी।
- अलेख राम सिदार, पिता मुरलीधर सिदार, उम्र 34 वर्ष, सहायक आयुक्त आबकारी।
- आशीष कोसम, पिता बृजलाल कोसम, उम्र 50 वर्ष, सहायक आयुक्त आबकारी
- राजेश जायसवाल, पिता हरीप्रसाद जायसवाल, उम्र 42 वर्ष, सहायक आयुक्त आबकारी।
रिटायर होने की वजह से इन अधिकारियों को नहीं किया जाएगा सस्पेंड
- ए.के. सिंग, पिता अखिलेश्वर सिंह उम्र 62 वर्ष, जिला आबकारी अधिकारी (सेवानिवृत्त)
- जे.आर. मंडावी, पिता नंदलाल मंडावी, उम्र 64 वर्ष, जिला आबकारी अधिकारी (सेवानिवृत्त)
- जी.एस. नुरूटी, पिता दयाराम नुरूटी, उम्र 63 वर्ष, सहायक आयुक्त आबकारी (सेवानिवृत्त)
- देवलाल वैष, पिता स्व गोवर्धन सिंह वैध, उम्र 63 वर्ष, जिला आबकारी अधिकारी (सेवानिवृत्त)
- ए.के. अनंत, पिता आशाराम अंनत, उम्र 65 वर्ष, जिला आबकारी अधिकारी (सेवानिवृत्त)
- वेदराम लहरे, पिता जगत राम लहरे, उम्र 66 वर्ष, सहायक आयुक्त आबकारी (सेवानिवृत्त)
- एल.एल. ध्रुव, पिता मोतीसिंह ध्रुव, उम्र 66 वर्ष, सहायक आयुक्त आबकारी (सेवानिवृत्त)
बी‑पार्ट घोटाले का नेटवर्क
2019‑23 के बीच, 15 जिलों में आबकारी विभाग के अधिकारियों, डिस्टलरी, ट्रांसपोर्टरों और सेल्समैन समेत एक व्यापक नेटवर्क की मदद से बी‑पार्ट शराब की सरकारी दुकानों में अवैध बिक्री की गई। इससे 2174 करोड़ से बढ़कर 3200 करोड़ तक का घोटाला सामने आया है।



