CG Top 10 News Today: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें, बस्तर बना मलेरिया मुक्त, शराब घोटाले में विजय भाटिया की जमानत खारिज, सुरेंद्र दुबे के निधन पर CM साय ने दी श्रद्धांजलि, तोमर ब्रदर्स पर पुलिस ने रखा इनाम, हाईवे हादसों पर हाईकोर्ट सख्त समेत पढ़ें CG की प्रमुख खबरें…

CG Top 10 news Today: छत्तीसगढ़ की सभी बड़ी और छोटी खबरें रोजाना हमारी नजर में रहती हैं। दक्षिण कोसल के विशेष सेगमेंट ‘CG की 10 बड़ी खबरें’ में हम आपको समाचार जगत की हर गतिविधि का अपडेट सरल और सहज भाषा में प्रदान करेंगे। तो आइए, पत्रकारिता की इस दुनिया में बने रहें और छत्तीसगढ़ की हर ताजातरीन खबर से अपनी जानकारी को और विस्तृत करें।

Table of Contents

बस्तर बना मलेरिया के खिलाफ मिसाल, विष्णुदेव साय सरकार की मेहनत रंग लाई

Bastar Malaria-Free: बस्तर, जिसे कभी मलेरिया का गढ़ कहा जाता था, अब उसी बस्तर को मलेरिया मुक्त बनाने की तरफ छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा कदम बढ़ाया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में चल रहे ‘मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान’ ने बस्तर में ऐतिहासिक कामयाबी पाई है। आंकड़े बताते हैं कि यहां मलेरिया के मामलों में 72% की गिरावट दर्ज की गई है और 500 से ज्यादा गांव मलेरिया मुक्त घोषित हो चुके हैं। बस्तर की भौगोलिक चुनौतियां—जैसे घने जंगल, दूर-दराज के गांव और सीमित स्वास्थ्य सुविधाएं—कभी मलेरिया के प्रसार में सहायक रहीं, लेकिन नई सरकार की रणनीति और जमीनी काम ने इस बीमारी की जड़ हिला दी।

कर्मचारियों के लिए बड़ी सौगात, अब तीन साल तक मान्यता पाएंगे संगठन

CG Government Employee Union Recognition: छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है। राज्य सरकार ने “छत्तीसगढ़ शासकीय सेवक (सेवा संघ) नियम, 2025” अधिसूचित कर दिया है, जिससे कर्मचारी संगठनों को अब तीन साल तक शासन से मान्यता मिल सकेगी। कर्मचारियों की ये लंबे समय से मांग थी, जिसे अब जाकर पूरा किया गया है। इस फैसले से संगठनों और सरकार के बीच संवाद और मजबूत होगा।

पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे के निधन पर CM साय ने घर जाकर दी श्रद्धांजलि

Padma Shri Surendra Dubey Death: प्रख्यात हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे के निधन से छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनके निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों से मुलाकात कर दुख साझा किया। डॉ. दुबे की कविताएं और मंचीय प्रस्तुति हमेशा याद की जाएंगी।

गुटखा फैक्ट्री में GST का छापा, टैक्स चोरी के मिले सबूत

CG GST Raid: कर चोरों पर शिकंजा कसते हुए छत्तीसगढ़ के GST विभाग ने सितार गुटखा फैक्ट्री पर छापा मारा। जांच में टैक्स चोरी के पक्के सबूत मिले और फैक्ट्री संचालक पर 2 लाख रुपये की पेनाल्टी लगाई गई। छापा गनियारी गांव के जालबांधा रोड पर रातोंरात मारा गया था।

हाईवे हादसों पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, सरकार से मांगा जवाब

High Court Strict Stand: हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ में बढ़ते सड़क हादसों को लेकर गंभीर रुख अपनाया है। जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि हाईवे किनारे शराब दुकानें, ढाबे और खड़े डंपर हादसों की बड़ी वजह हैं। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा की बेंच ने राज्य सरकार, NTPC और SECL से जवाब मांगा है।

धान खरीदी में बना रिकॉर्ड, 35 लाख टन अतिशेष धान की ई-नीलामी का फैसला

Record Paddy Procurement: छत्तीसगढ़ सरकार ने 149.25 लाख मीट्रिक टन धान की रिकॉर्ड खरीदी की है, जो राज्य गठन के बाद से अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। 35 लाख मीट्रिक टन अतिरिक्त धान के लिए ई-नीलामी का रास्ता अपनाया जा रहा है। मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक में यह फैसला हुआ, जिसमें खाद्य मंत्री दयालदास बघेल समेत कई मंत्री मौजूद थे।

विजय भाटिया की जमानत याचिका खारिज, शराब घोटाले में जारी रहेगी गिरफ्तार

CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में फंसे कारोबारी विजय भाटिया को हाईकोर्ट से भी राहत नहीं मिली। डबल बेंच ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। उन्हें मई में दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था। अब उन्हें जेल में ही रहना होगा।

रायपुर के महामाया इंस्ट्रूमेंट फैक्ट्री में श्रमिक की दर्दनाक मौत

Mahamaya factory death: रायपुर के महामाया इंस्ट्रूमेंट फैक्ट्री में काम कर रहे एक श्रमिक की अचानक मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान हेमंत विश्वकर्मा (30 वर्ष) के रूप में हुई है, जो फैक्ट्री में वेल्डर के रूप में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान अचानक हेमंत बेसुध होकर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

हिस्ट्रीशीटर सूदखोर ‘तोमर ब्रदर्स’ पर पुलिस ने रखा इनाम

Tomar Brothers Case: राजधानी रायपुर में अपराध की दुनिया में कुख्यात सूदखोर वीरेंद्र सिंह तोमर और रोहित तोमर की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। लंबे समय से फरार चल रहे इन दोनों हिस्ट्रीशीटर भाइयों की गिरफ्तारी के लिए रायपुर पुलिस ने अब इनाम की घोषणा कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने फरार आरोपियों की सूचना देने वाले को 5,000 रुपये नगद इनाम देने की घोषणा की है।

सामरिक खनिजों पर रायपुर में बड़ी चर्चा, सचिव बोले- खनिज संपदा देश की रीढ़

छत्तीसगढ़ में सामरिक और रणनीतिक खनिजों के दोहन पर राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। सचिव पी. दयानंद ने कहा कि छत्तीसगढ़ की खनिज विविधता देश की आर्थिक समृद्धि का आधार बन सकती है। सरकार खनन को तकनीकी और व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Also Read: CG Transfer 2025: छत्तीसगढ़ के विभिन्न प्रशासनिक कार्यालयों के वित्त विभाग के कई कर्मचारियों का तबादला, नई जगहों पर दी गई पदस्थापना

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button