VIDEO: छत्तीसगढ़ के इस DSP पर लगा प्यार, धोखा और ब्लैकमेलिंग का गंभीर आरोप, जानिए क्या है पूरा मामला

रायपुर: छत्तीसगढ़ की एक महिला डीएसपी (DSP Kalpana Verma) पर प्यार, धोखा और ब्लैकमेलिंग का गंभीर आरोप लगा है, जिसके बाद राज्य के पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। यह आरोप दीपक टंडन और उनकी पत्नी बरखा टंडन ने मिलकर लगाया है। दीपक टंडन ने बताया कि उनकी शादी 2011 में हुई थी, लेकिन वर्ष 2021 में डीएसपी कल्पना वर्मा से मुलाकात के बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध शुरू हुआ, जो करीब चार साल तक चला। दीपक का दावा है कि इस दौरान डीएसपी ने लगातार पैसों की मांग की।

प्रेम संबंध में 2 करोड़ रुपये से अधिक देने का दावा

दीपक टंडन का आरोप है कि प्रेम संबंध के दौरान डीएसपी कल्पना वर्मा ने उनसे लगातार आर्थिक मदद मांगी और वह अब तक उन्हें दो करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम दे चुका है। दीपक ने बताया कि जब डीएसपी ने शादी का दबाव बनाया, तो उसने अपनी पत्नी को तलाक देने से साफ इनकार कर दिया। इसी के बाद दोनों के बीच पैसों को लेकर विवाद बढ़ा और दीपक ने अपने दिए गए पैसे वापस करने की मांग शुरू की।

पत्नी ने वीडियो कॉल और चेक लेने का लगाया आरोप

दीपक की पत्नी बरखा टंडन ने भी इस मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि उनके पति रात 3 बजे तक डीएसपी कल्पना वर्मा से वीडियो कॉल पर बात करते थे। बरखा का आरोप है कि डीएसपी ने उनसे 45 लाख रुपये का चेक लेने का दबाव बनाया और चेक की रकम भी निकाल ली गई। दंपति ने अपने आरोपों के समर्थन में स्क्रीनशॉट्स भी साझा किए हैं।

पैसे लेने के बाद उल्टा केस दर्ज कराने का आरोप

बरखा टंडन का कहना है कि डीएसपी द्वारा पैसे ले लिए जाने के बाद भी उन्होंने उल्टा बरखा और दीपक के ही खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवा दी। इस उत्पीड़न से परेशान होकर दीपक और बरखा ने अब सार्वजनिक रूप से अपनी रकम वापस मांगने की मांग की है। यह मामला कानूनी पेंच में फंसता जा रहा है।

डीएसपी ने आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया

इस पूरे मामले पर डीएसपी कल्पना वर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दंपति द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को पूरी तरह से निराधार और बेबुनियाद बताया है। फिलहाल, पुलिस इस मामले की गहन जांच में जुटी है, क्योंकि यह मामला एक जिम्मेदार पद पर तैनात अधिकारी से जुड़ा हुआ है।

Also Read: Facebook Love Story: प्यार में मिला धोखा ‘फेसबुकिया लव स्टोरी’ का काला सच: शादी का झांसा देकर युवती का शोषण कर बनाया वीडियो, 10 घंटे में सलाखों के पीछे पहुँचा ब्लैकमेलर प्रेमी

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button