Mohit Sahu Shashi Verma Case Dilesh Sahu Anikriti Video: छॉलीवुड का बड़ा विवाद: निर्माता मोहित साहू और शशि वर्मा केस में नया मोड़, अभिनेत्री अनिकृति चौहान और दिलेश साहू ने तोड़ी चुप्पी

Mohit Sahu Shashi Verma Case Dilesh Sahu Anikriti Video: छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री (छॉलीवुड) के चर्चित फिल्म निर्माता मोहित साहू और अभिनेत्री शशि वर्मा के बीच उपजा विवाद एक बार फिर गरमा गया है। इस पूरे मामले में अब छॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता दिलेश साहू और मशहूर अभिनेत्री अनिकृति चौहान ने सामने आकर अपनी सफाई पेश की है। दोनों कलाकारों ने एक संयुक्त वीडियो जारी कर सोशल मीडिया पर खुद को निशाना बनाए जाने और ट्रोलिंग को लेकर गहरी नाराजगी जताई है। दरअसल, शुरुआत में शिकायतकर्ता शशि वर्मा ने निर्माता मोहित साहू के साथ-साथ दिलेश और अनिकृति पर भी मारपीट और कथित अपहरण जैसे गंभीर आरोप मढ़े थे, जिसके बाद से दोनों कलाकारों को लगातार सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था।

हमारा इस केस से कोई वास्ता नहीं, फिर भी लोग हमें अपराधी कहकर गाली दे रहे

अभिनेता दिलेश साहू और अभिनेत्री अनिकृति चौहान ने वीडियो संदेश में कहा कि इस पूरे कानूनी और व्यक्तिगत विवाद से उनका दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने दर्शकों से अपील की है कि बिना सच्चाई जाने किसी को भी कटघरे में खड़ा करना ठीक नहीं है। दोनों कलाकारों ने दुख जताते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर लोग लगातार उन्हें अपराधी और किडनैपर कहकर भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं और गालियां दे रहे हैं। इस बेबुनियाद ट्रोलिंग की वजह से उनकी सामाजिक छवि और पेशेवर जिंदगी पर बेहद बुरा असर पड़ रहा है, जबकि वे इस मामले में पूरी तरह निर्दोष हैं।

जो कल तक दुश्मन थे वो आज साथ घूम रहे हैं, सोशल मीडिया आईडी पर देखें सबूत

दोनों कलाकारों ने मामले में एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि जिन दो लोगों के आपसी झगड़े में उनका नाम घसीटा गया, वे दोनों आज एक साथ खुश हैं। दिलेश और अनिकृति ने बताया कि इतने बड़े और संगीन आरोप लगाने वाली शशि वर्मा आज खुद निर्माता मोहित साहू के साथ घूम रही हैं। उन्होंने जनता से कहा कि कोई भी व्यक्ति दोनों की सोशल मीडिया आईडी और प्रोफाइल पर जाकर देख सकता है कि वे दोनों अब साथ में समय बिता रहे हैं। कलाकारों का कहना है कि जब मुख्य आरोपी और पीड़िता के बीच सब कुछ ठीक हो चुका है, तो फिर बाहरी लोग क्यों बेवजह इस मामले को खींच रहे हैं।

जानिए क्या है मारपीट की पूरी इनसाइड स्टोरी, फ्लैट का दरवाजा तोड़कर घुसा था आरोपी

इस पूरे हाई-प्रोफाइल विवाद की शुरुआत की कहानी काफी खौफनाक है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, 22 जनवरी को दोपहर करीब डेढ़ बजे शशि वर्मा रायपुर स्थित अपने फ्लैट पर अपनी बड़ी बहन पुष्पा सिंह ठाकुर से फोन पर बात कर रही थीं। इसी दौरान फिल्म निर्माता मोहित साहू जबरन उनके घर का दरवाजा तोड़कर भीतर दाखिल हो गया। आरोप है कि मोहित ने शशि पर लकड़ी के डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इतना ही नहीं, उसने पास रखी कैंची से शशि के चेहरे पर वार किया, जिससे उनके सिर, हाथ, पैर और पूरे शरीर पर गंभीर चोटें आई थीं।

बहन ने फोन पर सुनी चीख-पुकार, मुंहबोले भाई को मदद के लिए मौके पर भेजा

जब यह पूरी हिंसक वारदात हो रही थी, तब शशि का फोन चालू था और उनकी दीदी पुष्पा सिंह ठाकुर फोन की दूसरी तरफ से अपनी बहन की चीखें और मोहित की गालियां सुन रही थीं। अनहोनी की आशंका को देखते हुए पुष्पा ने तुरंत अपने मुंहबोले भाई शेख ईशान को फोन किया और उसे जल्द से जल्द शशि के फ्लैट पर पहुंचने को कहा। सूचना मिलते ही शेख ईशान बिना वक्त गंवाए सिल्वर ऑक्स कॉलोनी पहुंचे और वहां तैनात सुरक्षा गार्ड को साथ लेकर फ्लैट के भीतर दाखिल हुए, जिसके बाद किसी तरह बीच-बचाव कर शशि की जान बचाई जा सकी।

एननाही फिल्म प्रोडक्शन से शुरू हुई थी कहानी, प्यार और शादी की जिद पर अड़ा निर्माता

पीड़िता शशि वर्मा मूल रूप से बलौदाबाजार की रहने वाली हैं, जो फिल्मों में काम करने के सिलसिले में रायपुर के भाठागांव स्थित सिल्वर ऑक्स कॉलोनी में रह रही थीं। शशि ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया था कि अक्टूबर-नवंबर 2024 के दौरान फिल्म निर्माता मोहित साहू को अपनी नई फिल्म के लिए एक मुख्य अभिनेत्री की तलाश थी। इसी सिलसिले में शशि ‘एननाही फिल्म प्रोडक्शन’ के दफ्तर पहुंची थीं, जहां उन्होंने फिल्म साइन की और दोनों के बीच कागजी एग्रीमेंट हुआ। फिल्म की शूटिंग शुरू होने के कुछ समय बाद ही मोहित ने शशि और उसके परिवार पर व्यक्तिगत दबाव बनाना शुरू कर दिया। जब शशि ने इस व्यवहार का विरोध किया, तो मोहित ने एकतरफा प्यार का इजहार करते हुए शादी करने की जिद पकड़ ली।

पहले से शादीशुदा होने के बाद भी उज्जैन के मंदिर में जबरन पहनाया मंगलसूत्र

शशि वर्मा के मुताबिक, उन्होंने मोहित को साफ तौर पर बता दिया था कि वह पहले से ही शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे भी हैं। इसके बावजूद मोहित साहू अपनी जिद पर अड़ा रहा और उसने शशि की एक न सुनी। इसके बाद 29 दिसंबर 2025 को मोहित उन्हें मध्य प्रदेश के उज्जैन ले गया, जहां एक मंदिर में उसने शशि को जबरन मंगलसूत्र पहनाकर पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया। इसके बाद दोनों वापस रायपुर लौट आए और भाठागांव के एक फ्लैट में लिव-इन पार्टनर की तरह साथ रहने लगे।

बाहर जाने और फोन पर बात करने पर पाबंदी, कमरे में कैद रहने को मजबूर थी एक्ट्रेस

रायपुर लौटने के बाद मोहित का व्यवहार पूरी तरह बदल गया। वह शशि को किसी भी बाहरी व्यक्ति से मिलने-जुलने, सहेलियों से बात करने और घर से बाहर अकेले जाने से रोकने लगा। जब शशि ने इस बंधक जैसी स्थिति का कारण पूछा, तो मोहित अक्सर बात टालते हुए कहता था कि ‘बाहर जाने से उनके रिश्ते को नजर लग जाएगी’। इस पाबंदी और आए दिन होने वाले मानसिक तनाव से तंग आकर शशि खुद को कमरे के अंदर बंद करके रखने लगी थीं। अंततः बात इतनी बढ़ गई कि फोन पर बात करने जैसी छोटी सी बात पर मोहित ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिसके बाद पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने मोहित साहू के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर कानूनी जांच शुरू की थी।

Also Read: गरियाबंद में हैवानियत: सहेलियों ने चरित्र पर सवाल उठाने वाली सुमित्रा की ली जान, प्राइवेट पार्ट में डाली लाल मिर्च

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button