Film City New Raipur: नवा रायपुर में बनेगी ‘बॉलीवुड’ की नई दुनिया? विपुल शाह ने टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक से की मुलाकात, नवा रायपुर में प्रस्तावित फिल्म सिटी पर की चर्चा

रायपुर। Film City New Raipur: बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर-प्रोड्यूसर विपुल शाह (जो ‘वक्त’, ‘नमस्ते लंदन’, ‘हॉलिडे’ जैसी हिट फिल्मों के लिए मशहूर हैं) ने छत्तीसगढ़ में बनने वाली फिल्म सिटी को लेकर खास दिलचस्पी दिखाई है। शुक्रवार को उन्होंने छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य से मुलाकात की और नवा रायपुर में प्रस्तावित फिल्म सिटी पर विस्तार से चर्चा की।

फिल्म सिटी पर मिली पहली बॉलीवुड मोहर

बैठक के दौरान टूरिज्म बोर्ड की ओर से छत्तीसगढ़ पर्यटन से जुड़ा एक खास वीडियो प्रजेंटेशन दिखाया गया। इसमें राज्य के खूबसूरत लोकेशन, संस्कृति और पर्यटन की संभावनाएं दिखाई गईं। इसके अलावा, नवा रायपुर में बनने जा रही फिल्म सिटी की प्रारंभिक रूपरेखा भी विपुल शाह के सामने रखी गई।

शाह ने इस पूरी योजना में रुचि जताते हुए संभावनाओं पर गहरी बातचीत की। उनके अनुसार, छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण के लिए बेहतर लोकेशन, संसाधन और सरकारी सहयोग मिलने की पूरी संभावना है।

केंद्र से मिला बजट, प्रोजेक्ट को मिले पंख

छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों के चलते केंद्र सरकार ने स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट्स फॉर कैपिटल इन्वेस्टमेंट 2024-25 योजना के तहत फिल्म सिटी प्रोजेक्ट के लिए 95.79 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है। यह फिल्म सिटी नवा रायपुर में ‘चित्रोत्पला फिल्म सिटी’ के नाम से विकसित की जा रही है।

इस प्रोजेक्ट से राज्य में फिल्म मेकिंग, रोजगार और टूरिज्म – तीनों को नई ऊंचाई मिलने की उम्मीद है।

छत्तीसगढ़ बनेगा फिल्म टूरिज्म का नया हब?

फिल्म सिटी बनने से छत्तीसगढ़ न केवल फिल्म निर्माताओं के लिए पसंदीदा जगह बन सकता है, बल्कि यह राज्य को टूरिज्म मैप पर भी नई पहचान दिलाएगा। राज्य की विविध संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य और शांत वातावरण पहले से ही लोकेशन शूट के लिए मुफीद माने जाते हैं।


Also Read: Krishi Sankalp Abhiyan: छत्तीसगढ़ के भैंसा से हुई ‘कृषि संकल्प अभियान’ की शुरुआत, 110 लोगों को PM आवास की मिली चाबी, खुलेगी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और पुलिस चौकी

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button