CG New Sharab Brand: छत्तीसगढ़ में शराब प्रेमियों के लिए नया देशी शराब ब्रांड ‘सवा शेरा’ लॉन्च

CG New Sharab Brand: छत्तीसगढ़ में शराब प्रेमियों के लिए एक नई सौगात आई है। ‘सवा शेरा’ नामक नया ब्रांड अब बाजार में उपलब्ध है, जो मसाला और प्लेन फ्लेवर में मिलेगा। इस नए ब्रांड की पाव (180 ml) की कीमत 100 रुपये रखी गई है, जो उपभोक्ताओं के लिए बजट के अनुकूल है। यह राज्य का चौथा अधिकृत देशी शराब ब्रांड है, जिसे सिम्बा कंपनी द्वारा पेश किया गया है।

इतने रूपये में मिलेगा सवा शेरा कीमत

CG New Sharab Brand Price: ‘सवा शेरा’ ब्रांड में मसाला फ्लेवर के लिए पाव (180 ml) 100 रुपये, अद्धा (375 ml) 200 रुपये और फुल बोतल (750 ml) 400 रुपये में उपलब्ध होगी। वहीं, प्लेन वेरिएंट की कीमत क्रमशः 80, 160 और 320 रुपये निर्धारित की गई है।

चौथे बॉटलिंग लाइसेंस का लाभ

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने देसी शराब की बढ़ती मांग को देखते हुए चौथे बॉटलिंग यूनिट का लाइसेंस जारी किया है जिसके तहत सेवा शेर ब्रांड को लांच किया गया है यह ब्रांड सिंबा नाम से प्रसिद्ध भैया बनाने वाली कंपनी द्वारा तैयार किया गया है जो अब देसी शराब पिगमेंट में कदम रख चुकी है।

देसी शराब की खपत

CG Desi Liquor: छत्तीसगढ़ के आबकारी विभाग के आंकड़ों के अनुसार राज्य में देसी शराब सबसे ज्यादा खपत वाला सेगमेंट है वर्ष 2024 में कुल 4 6 7.020 प्रूफ लीटर देसी शराब की बिक्री हुई है जो 4.67 लाख लीटर से अधिक है यहां की बड़ी आबादी अंग्रेजी या विदेशी ब्रांड के बजाय देसी शराब को पीना ज्यादा पसंद करती है एवं स्थानीय स्वाद और परंपराओं से जुड़े हुए हैं।

पारंपरिक से आपको मिली कानूनी मान्यता

छत्तीसगढ़ में हाथ भट्टी की शराब का भी बड़ा बाजार है जिसे राज्य ने अनुसूचित जनजाति समुदाय को उपयोग करने की कानूनी अनुमति दी है जहां हर परिवार को 5 लीटर तक देसी शराब रखने की अनुमति है इसके अलावा धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में चावल ज्वार और महुआ से बनी शराब के निर्माण और भंडारण की भी कानूनी अनुमति दी गई है।

छत्तीसगढ़ में देसी शराब को कानूनी मान्यता देने के बाद छत्तीसगढ़ के जनजाति समुदाय एवं जंगली इलाके में बनाए जाने वाले महुआ शराब के विक्रय के बाद छत्तीसगढ़ राज्य में इसके व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा।

Also Read: Dengue Case in CG: सावधान… छत्तीसगढ़ में बारिश के साथ बढ़ने लगा है डेंगू का खतरा, इस जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 40 से ज्यादा

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button