रायपुर में महिला आरक्षक से दुष्कर्म, आरोपी कांस्टेबल गिरफ्तार, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाली पत्नी फरार

CG Police Crime Update: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। रायपुर कोर्ट में पदस्थ एक महिला आरक्षक ने अपने ही साथी कांस्टेबल पर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने का संगीन आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी आरक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के उजागर होने के बाद से ही शहर के पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

डरा-धमकाकर बनाया अश्लील वीडियो

Raipur Crime News: पीड़िता के अनुसार, आरोपी आरक्षक घनश्याम देवांगन भी उसी रायपुर कोर्ट में पदस्थ है, जहां पीड़िता की ड्यूटी रहती थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी ने महिला आरक्षक को झांसे में लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने अपने मोबाइल से पीड़िता के कुछ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिए थे। लोक-लाज और सामाजिक प्रतिष्ठा के डर से पीड़िता शुरुआत में चुप रही और मामले की शिकायत दर्ज नहीं करा सकी।

आरोपी की पत्नी ने वायरल किया वीडियो

Raipur Female Police Officer Case: मामले में नया मोड़ तब आया जब आरोपी आरक्षक की पत्नी को इस पूरी घटना की भनक लग गई। आरोप है कि पत्नी ने अपने पति के मोबाइल से वे आपत्तिजनक फोटो और वीडियो हासिल किए और पीड़िता के पति को भेज दिए। इसके साथ ही उन तस्वीरों को सार्वजनिक भी कर दिया गया। इस हरकत से आहत होकर पीड़िता ने अपने पति के साथ गंज थाने पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की लिखित शिकायत दर्ज कराई।

आरोपी गिरफ्तार, पत्नी की तलाश जारी

Raipur Ganj Thana Case: गंज थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर तुरंत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आरक्षक घनश्याम देवांगन को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, वीडियो वायरल करने के मामले में नामजद आरोपी की पत्नी घटना के बाद से ही फरार चल रही है। पुलिस की एक विशेष टीम उसकी तलाश में लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

पुलिस महकमे में हड़कंप और जांच तेज

Raipur Female Police Officer Case: इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। गंज थाना पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। डिजिटल सबूतों और मोबाइल डेटा को भी जांच में शामिल किया गया है। अधिकारियों ने दावा किया है कि फरार महिला को जल्द ही हिरासत में ले लिया जाएगा और निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई पूरी की जाएगी।

Also Read: पूजा के दिन सूनसान खेत में दो मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म, आरोपी ने मुंह बंद रखने को दिए 50 रुपये

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button