
रायपुर: CG School Scandal: तिल्दा के मिडिल स्कूल में जब शिक्षिका रोजमर्रा की तरह स्कूल आई तो उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि आज कुछ ऐसा देखने को मिलेगा जो उनके पैरों तले जमीन खिसका देगा।
CG School Video Recording Scandal: जब महिला शिक्षिका वॉशरूम में गई तो अचानक दिखा की वहां एक मोबाइल छुपा हुआ मिला और उसमें चल रहा था वीडियो रिकॉर्डिंग। शिक्षिका ने मोबाइल को पकड़ा और उसमें देखें तो वॉशरूम के वीडियो रिकॉर्डिंग हो रहे थे।
पहले तो सभी हैरान रह गए लेकिन जैसे ही सच सामने आया घिन और गुस्से की लहर दौड़ गई यह कोई बाहरी अपराधी नहीं था बल्कि स्कूल का ही संकुल समन्वय भूपेंद्र कुमार साहू जिसे सभी गुरु जी कहते थे इस गंदे खेल का मास्टरमाइंड निकला।
शिक्षिकाओं ने पकड़ा रंगे हाथ, पुलिस कर रही है जांच
शिक्षिकाओं ने जब वॉशरूम में मोबाइल देखा तो तुरंत उसे उठाकर चेक किया मोबाइल में रिकॉर्डिंग चालू थी उन्होंने बिना देरी किए इसकी सूचना स्कूल स्टाफ और अपने पतियों को दिया फिर थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
तिल्दा नेवरा थाने में प्रभारी सत्येंद्र सी हैं श्याम ने बताया कि आरोपी भूपेंद्र ने पूछताछ में यह शर्मनाक करतूत खुद कबूल की है उसने बताया कि वह पिछले दो महीना से यह हरकत कर रहा था और वीडियो को अपने लैपटॉप में ट्रांसफर कर देता था।
मोबाइल से लैपटॉप तक साजिश
Tilda School News: पुलिस के अनुसार आरोपी वीडियो को पहले मोबाइल से दूसरे मोबाइल में ट्रांसफर करता था फिर लैपटॉप पर देखता था उसके मोबाइल में फिलहाल वीडियो डिलीट मिले इसलिए अब मोबाइल को साइबर सेल भेजा गया है ताकि डाटा रिकवरी की जा सके और पूरे सबूत जुटा जा सके।
क्या स्कूल सुरक्षित है? उठते हैं सवाल
इस घटना ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है क्या हमारे स्कूल सुरक्षित है जिस व्यक्ति को शिक्षा का दायित्व सोपा गया था वही ऐसी हरकत करे तो भरोसे की नींव ही हिल जाती है फिलहाल आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और जांच जारी है।
Also Read: डोगरगढ़ का रंगीन बाबा: विदेशी लड़कियां, फॉर्म हाउस में सेXक्स टॉयज और गांजे का जाल



