बॉयफ्रेंड ने शादीशुदा गर्लफ्रेंड पर बीच सड़क में पेट्रोल डालकर जिन्दा जलाया, 2021 से चल रहा था प्रेम प्रसंग

Raipur Arang Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे आरंग क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। रविवार देर रात एक युवक ने अपनी ही शादीशुदा प्रेमिका पर बीच सड़क पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा दी। चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर किसी तरह आग बुझाई और गंभीर रूप से झुलसी महिला को अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित महिला का शरीर काफी हद तक झुलस गया है और डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है।

आरंग के वीरू धीवर ने वारदात को दिया अंजाम

Raipur Women Burning Attack Case: पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी का नाम वीरू धीवर है, जो आरंग का ही रहने वाला है। रविवार रात उसका अपनी प्रेमिका राजकुमारी साहू के साथ विवाद हुआ। इसके बाद गुस्से में आकर वीरू ने उस पर पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। आग लगते ही महिला जान बचाने के लिए भागने लगी और शोर मचाने लगी। स्थानीय लोगों की मुस्तैदी से महिला की जान बच सकी, हालांकि उसकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।

पुलिस ने दर्ज किया हत्या के प्रयास का मामला

Raipur Police CCTV Investigation: घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने पीड़िता के बयानों और शुरुआती साक्ष्यों के आधार पर आरोपी वीरू धीवर के खिलाफ हत्या के प्रयास (धारा 307) सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से ही फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

2021 से चल रहा था दोनों के बीच प्रेम प्रसंग

Arang Police ASP Statement: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अभिषेक झा ने बताया कि राजकुमारी साहू और वीरू धीवर के बीच साल 2021 से ही प्रेम संबंध थे। दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। इसी साल आरंग थाने में आरोपी वीरू के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया गया था। उस समय आरोपी ने राजकुमारी की सास पर फावड़े से जानलेवा हमला कर दिया था, जिसके बाद से ही पारिवारिक कलह की स्थिति बनी हुई थी।

सास पर हमले के बाद से पति से अलग रह रही थी महिला

पुलिस अधिकारी के अनुसार पूर्व में हुए हमले की घटना के बाद से ही महिला अपने पति से अलग रह रही थी। पति से अलग होने के बावजूद वीरू धीवर और राजकुमारी साहू के बीच लगातार संपर्क और संबंध बने हुए थे। पुलिस पूछताछ में यह बात भी सामने आई है कि घटना वाले दिन भी दोनों काफी समय तक साथ में ही थे।

इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

वारदात के बाद पुलिस की तकनीकी टीम घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना के वक्त क्या वहां कोई अन्य व्यक्ति भी मौजूद था। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपी वीरू धीवर को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button