Raipur-Jabalpur New Train: रायपुर से जबलपुर तक नई इंटरसिटी एक्सप्रेस आज से शुरू, जानिए टाइम टेबल और रूट डिटेल्स

Raipur-Jabalpur New Train: रायपुर और जबलपुर के बीच अब सफर होगा और भी आसान। आज यानी 3 अगस्त से इस रूट पर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत हो रही है। रायपुर रेलवे स्टेशन से सुबह 9:30 बजे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। ये कार्यक्रम प्लेटफॉर्म नंबर 7 (दुर्ग साइड) पर आयोजित होगा।

कौन-कौन रहेगा मौजूद?

Intercity Express: इस शुभारंभ समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जुड़ेंगे। वहीं छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के जीएम तरुण प्रकाश, आरपीएफ आईजी मुन्नवर खुर्शीद और मंडल रेल प्रबंधक दयानंद मौके पर मौजूद रहेंगे।

और भी दो ट्रेनों की शुरुआत

New Train Service: इसी दिन दो और नई ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाई जाएगी। इनमें रीवा से पुणे (हड़पसर) एक्सप्रेस और भावनगर टर्मिनस से अयोध्या एक्सप्रेस शामिल हैं। रीवा में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, जबकि भावनगर में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल इस नई शुरुआत के साक्षी बनेंगे।

नई इंटरसिटी ट्रेन का रूट और टाइम टेबल

TrainTimetable: रायपुर-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस हर दिन चलेगी और इसमें कुल 15 कोच होंगे। इनमें 1 पावर कार, 1 एसएलआरडी, 8 जनरल कोच, 4 चेयर कार और 1 एसी चेयर कार शामिल हैं। यह ट्रेन छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश—तीनों राज्यों को जोड़ेगी।

जबलपुर से रायपुर (गाड़ी संख्या 11702):

  • जबलपुर से प्रस्थान – सुबह 6:00 बजे
  • मदनमहल – 6:10 बजे
  • कछपुरा – 6:25 बजे
  • नैनपुर – 7:55 बजे
  • बालाघाट – 9:22 बजे
  • गोंदिया – 10:10 बजे
  • डोंगरगढ़ – 11:33 बजे
  • राजनांदगांव – 11:58 बजे
  • दुर्ग – 1:00 बजे
  • रायपुर आगमन – 1:50 बजे

रायपुर से जबलपुर (गाड़ी संख्या 11701):

  • रायपुर से रवाना – दोपहर 2:45 बजे
  • दुर्ग – 3:22 बजे
  • राजनांदगांव – 3:48 बजे
  • डोंगरगढ़ – 4:13 बजे
  • गोंदिया – 5:50 बजे
  • बालाघाट – 6:50 बजे
  • नैनपुर – 8:15 बजे
  • कछपुरा – 10:10 बजे
  • मदनमहल – 10:32 बजे
  • जबलपुर – 10:45 बजे

सिर्फ सफर नहीं, पर्यटन को भी बढ़ावा

CG Railway Updates: इस नई रेल सेवा का फायदा सिर्फ यात्रियों को नहीं, बल्कि टूरिज्म और लोकल इकोनॉमी को भी होगा। रायपुर, बालाघाट, नैनपुर और जबलपुर जैसे शहर सांस्कृतिक और प्राकृतिक दृष्टि से काफी समृद्ध हैं। इस ट्रेन के जरिए नंदनवन जूलॉजिकल पार्क, मां बम्लेश्वरी मंदिर, कान्हा नेशनल पार्क, भेड़ाघाट और धुआंधार वाटरफॉल जैसे पर्यटन स्थलों तक पहुंचना अब आसान होगा।

स्टूडेंट्स, व्यापारी और डेली ट्रैवलर्स को मिलेगा फायदा

South East Central Railway: इंटरसिटी एक्सप्रेस खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद होगी जो रोजाना यात्रा करते हैं, जैसे व्यापारी, छात्र और नौकरीपेशा लोग। ट्रेन की समयसारणी को भी इस तरह से रखा गया है कि दोनों शहरों के बीच एक दिन में आना-जाना संभव हो सके।

रायपुर-जबलपुर के रिश्तों को मिलेगी रफ्तार

KanhaNational Park: ये नई ट्रेन सेवा न सिर्फ दूरी कम करेगी, बल्कि दोनों शहरों के बीच व्यापारिक और सामाजिक रिश्तों को भी नई रफ्तार देगी। तीन राज्यों को जोड़ने वाली यह ट्रेन आने वाले समय में ट्रैफिक का एक वैकल्पिक और तेज विकल्प बनकर उभरेगी।

Also Read: Mantri Mandal Vistar CG: छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार: दिल्ली से लौटे CM विष्णुदेव साय ने जानिए क्या संकेत दिए?

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button