
रायपुर: CG School Quarterly Exam: राजधानी के जिला शिक्षा विभाग ने 1 से 11वीं कक्षाओं के लिए तिमाही परीक्षाओं का समय सारणी जारी कर दिया है। निर्देशों के अनुसार परीक्षाएं 22 सितंबर से शुरू होंगी और इसके प्रश्न पत्र स्कूल स्तर पर ही तैयार करने होंगे।
नवरात्रि के बीच परीक्षा का फैसला
शिक्षा विभाग ने 17 सितंबर को आदेश जारी करते हुए पांच दिन बाद से ही परीक्षाएं लेने को कहा। इस निर्णय को लेकर अभिभावकों और शिक्षकों में असंतोष देखा जा रहा है। उनका कहना है कि नवरात्रि के दिनों में कई बच्चे उपवास और धार्मिक गतिविधियों में शामिल रहते हैं, ऐसे में अचानक परीक्षा आयोजित करने से उनकी तैयारी और परिणाम दोनों प्रभावित हो सकते हैं।
निजी स्कूल पहले ही ले रहे हैं परीक्षा
राजधानी समेत प्रदेश के कई निजी स्कूलों ने नवरात्रि को ध्यान में रखते हुए तिमाही और छमाही परीक्षाएं पहले ही शुरू कर दी थीं। अभिभावकों का कहना है कि विभाग को भी त्योहारों को ध्यान में रखकर निर्णय लेना चाहिए था।

प्रश्न पत्र स्कूल स्तर पर ही
जिला शिक्षा विभाग ने साफ किया है कि इस बार तिमाही परीक्षाओं के प्रश्न पत्र स्कूल स्तर पर ही तैयार किए जाएंगे। यानी हर स्कूल अपने स्तर पर प्रश्न पत्र बनाएगा और परीक्षा का आयोजन करेगा।
Also Read: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में लागू होगा गुजरात मॉडल, शिक्षा में होंगे बड़े बदलाव



