
धमतरी: Dhamtari NH 30 Accident: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौत हो गई। यह हादसा नेशनल हाईवे-30 पर ग्राम छाती के पास हुआ, जब तेज रफ्तार बाइक अचानक फिसलकर सड़क किनारे बनी पानी भरी नाली में जा गिरी। नाली की गहराई करीब चार फीट थी और उसमें पानी भरा हुआ था।

बाइक अनियंत्रित होकर नाली में गिरी, सिर पर चोट लगने से दोनों की मौके पर मौत
Bike Accident NH 30: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान चितवन ध्रुव (50), निवासी ग्राम रानीपरतेवा थाना छुरा जिला गरियाबंद और चोवा दास (37), निवासी ग्राम नवागांव थाना अर्जुनी के रूप में हुई है। दोनों बाइक क्रमांक CG04 PT 1760 पर सवार होकर कुरूद की ओर जा रहे थे।

Two Killed in Dhamtari Accident: ग्राम छाती के पास अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों सवार सड़क किनारे पानी से भरी नाली में गिर पड़े। गिरने से दोनों को सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे दोनों की डूबने से मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
हादसे की जानकारी मिलते ही कुरूद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों का पंचनामा किया और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए कुरूद अस्पताल भेजा गया। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

हादसे ने सड़क किनारे सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े किए सवाल
इस हादसे ने हाईवे पर सड़क किनारे की खुली और गहरी नालियों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की नालियां अचानक हादसों का कारण बन रही हैं, जिन पर सुरक्षा के उपाय जरूरी हैं।



