
बेमेतरा, 27 जुलाई 2025: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बहुचर्चित बिरनपुर-भुवनेश्वर कांड में CBI ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए मुस्लिम समुदाय के दो और युवकों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी उस वक्त हुई है जब मामला दो साल से शांत पड़ा था, जिससे इलाके में एक बार फिर हलचल और तनाव का माहौल बन गया है।
दो साल बाद गिरफ्तारी, गांव में बढ़ाई गई सुरक्षा
Biranpur incident: जानकारी के मुताबिक, साजा विधायक ईश्वर साहू द्वारा विधानसभा में CBI जांच की मांग के बाद यह मामला दोबारा गंभीरता से लिया गया। CBI की टीम ने जांच को आगे बढ़ाते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया, जो इस केस में पहले से रडार पर थे।
CBI Action: गिरफ्तारी के बाद बिरनपुर गांव में पुलिस बल की संख्या बढ़ा दी गई है, ताकि माहौल शांत रहे और किसी तरह की अप्रिय घटना न हो। स्थानीय प्रशासन भी पूरी सतर्कता बरत रहा है।
पहले भी हो चुकी हैं 12 गिरफ्तारियां
Biranpur Case CBI: बिरनपुर कांड में पहले भी 12 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। लेकिन बीते कई महीनों से जांच की रफ्तार धीमी पड़ गई थी। अब एक बार फिर CBI की सक्रियता से मामले ने नया मोड़ ले लिया है और राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज हो गई है।
2023 में मचा था प्रदेशभर में बवाल
MLA Ishwar Sahu: बिरनपुर-भुवनेश्वर घटना ने साल 2023 में पूरे छत्तीसगढ़ में सामाजिक और राजनीतिक हलचल मचा दी थी। इसे लेकर जगह-जगह विरोध-प्रदर्शन और राजनीतिक बयानबाज़ी देखने को मिली थी। अब दो साल बाद हुई यह नई गिरफ्तारी एक बार फिर पुराने ज़ख्मों को कुरेदने जैसा माना जा रहा है।
CBI की कार्रवाई के बाद लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या इस मामले में और भी गिरफ्तारियां होंगी?
क्या अब जाकर पीड़ित परिवारों को इंसाफ मिलेगा या फिर यह केवल दिखावटी कार्रवाई है?
Saja MLA: फ़िलहाल प्रशासन और CBI इस पर चुप्पी साधे हुए हैं, लेकिन गांव में तनाव और चौकसी बढ़ गई है — जिससे साफ है कि मामला फिर तूल पकड़ सकता है।
Also Read: VIDEO: डिप्टी सीएम को पसंद नहीं आया मीडिया का सवाल, जवाब देने की बजाय लौट गए मंत्रीजी



