
सीएम विष्णु देव साय एक बार फिर सीएम हाउस में जनदर्शन कार्यक्रम शुरू करने जा रहे हैं। जन समस्याओं के निराकरण के लिए आयोजित यह पाक्षिक कार्यक्रम अप्रैल-मई में सुराज अभियान शुरू होने के बाद से स्थगित था। अब इसकी पुनः शुरुआत 13 नवंबर से होने की संभावना है।
सीएम सचिवालय की तैयारियां शुरू
जनदर्शन कार्यक्रम को लेकर सीएम सचिवालय ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस कार्यक्रम के तहत एक बार फिर अपने हाउस में जनता से सीधे मुलाकात करेंगे और जन शिकायतों को सुनेंगे।
मंत्रियों की बैठक व्यवस्था भी स्थगित
संगठन की व्यवस्था अनुसार, कैबिनेट के सभी मंत्रियों की बैठकें पिछले माह ठाकरे परिसर में शुरू की गई थीं। हालांकि, राज्योत्सव और बिहार चुनाव की वजह से ये बैठकें फिलहाल स्थगित कर दी गई हैं।
Also Read: Fraud: फर्जी कंपनी द्वारा आदिवासी महिलाओं से करोड़ों की ठगी का मामला: एसटी कमीशन ने केंद्रीय एजेंसी से जांच की अनुशंसा की



