
Sawan 2025: सावन के दूसरे सोमवार को छत्तीसगढ़ की पंडरिया विधानसभा से विधायक भावना बोहरा ने एक विशेष धार्मिक यात्रा की शुरुआत की। उन्होंने मां नर्मदा के पवित्र तट अमरकंटक से 151 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा शुरू की है, जो भोरमदेव मंदिर तक जाएगी। यह पदयात्रा करीब एक सप्ताह में पूरी होगी, जिसमें वे मां नर्मदा का जल लेकर भोलेनाथ को अर्पित करेंगी।

पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद
CG Bhoramdeo Temple: यात्रा की शुरुआत से पहले भावना बोहरा ने मां नर्मदा और नर्मदेश्वर महादेव की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता के सुख, समृद्धि और शांति की प्रार्थना की। उनका कहना है कि यह सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि अनुशासन, आस्था और प्रकृति के प्रति प्रेम का प्रतीक है।

“यह धर्म और पर्यावरण का संगम है”
MLA Bhawna Bohra: भावना बोहरा ने अपनी यात्रा को व्यक्तिगत आस्था से कहीं अधिक बताया। उन्होंने कहा,
“हमारी सनातन संस्कृति में धार्मिक आस्थाएं सिर्फ पूजा-पाठ तक सीमित नहीं हैं, ये पर्यावरण, अनुशासन और सामाजिक समरसता से जुड़ी होती हैं। कांवड़ यात्रा इसी का जीवंत उदाहरण है।”

छत्तीसगढ़ की तरक्की के लिए किया संकल्प
MLA Bhawna Bohra: विधायक ने यह भी कहा कि उनकी यह यात्रा छत्तीसगढ़ की खुशहाली और क्षेत्र की समृद्धि के लिए एक संकल्प है। “मैं एक जनप्रतिनिधि हूं, लेकिन उससे पहले मैं एक श्रद्धालु हूं। यह मेरी आध्यात्मिक यात्रा है जो मुझे धर्म के प्रति और भी ज्यादा जोड़ेगी,”

श्रद्धालुओं का जताया आभार
भावना बोहरा ने इस यात्रा में उनके साथ चल रहे सभी श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों का आभार व्यक्त किया। उनका कहना है कि यह यात्रा सिर्फ शिव भक्ति नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना का भी प्रतीक बनेगी।
Also Read: VIDEO: डिप्टी सीएम को पसंद नहीं आया मीडिया का सवाल, जवाब देने की बजाय लौट गए मंत्रीजी



